पिंक बस के बाद इंटरसिटी की

blog-img

पिंक बस के बाद इंटरसिटी की
स्टेयरिंग संभाल रही इंदौर  की रितु नरवाल

छाया: अग्निबाण 

शहर की महिलाएं जब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तो हाइवे पर बस दौड़ाने में भी पीछे नहीं हैं। पिंक बस की पहली महिला बस ड्राइवर रितु नरवाल शहर के बाद अब अन्य शहरों तक बसें चला रही हैं। आइबस चलाने के बाद वह अब प्रदेश की पहली इंटरसिटी बस महिला ड्राइवर बन भी गई हैं। रितु इंदौर-भोपाल बस की स्टेयरिंग संभाल रही हैं।

जब उन्होंने शहर में बस चलाना शुरू किया उस समय  लोगों ने तरह-तरह की बातें भी कीं, लेकिन उन्होंने लोगों की परवाह किये बिना खुद को साबित कर दिखाया कि महिलाएं घर के साथ बस का संचालन भी कुशलता से कर सकती हैं। उनके इस काम से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।  इंदौर में दो साल पिंक बस चलाने के बाद उनके पास भोपाल से इंटरसिटी बस चलाने का प्रस्ताव आया।  

 चैलेंजिंग था, पर अब डर नहीं

शुरुआत में एक-दो दिन हाइवे पर बस चलाना थोड़ा चैलेंजिंग जरूर रहा, लेकिन अब कोई डर नहीं है। अब वह इंदौर से भोपाल तक बस दौड़ा रही हैं। वह सुबह पांच बजे बस लेकर निकलती हैं और दोपहर 2.20 बजे तक वापस लौटती हैं। इसके बाद जो समय बचता है, उसमें अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित करती हैं। रितु का कहना है कि  उन्हें बचपन से ही टैक्सी चलाने का शौक था, लेकिन उन्होंने कभी बस  चलाने  के बारे में नहीं सोचा था। सिटी बस चलाने का मौका मिला तो उसकी भरपूर ट्रेनिंग ली और मौका हाथ से जाने नहीं दीं। वह 15 दिन तक सुबह 3 से 5 बजे तक कॉरिडोर पर चलाती थीं. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्होंने शहर में बस चलाना शुरू किया।

बता दें कि तेलंगाना की रहने वाली सरिता 6 साल पहले मुंबई में सार्वजनिक बस सेवा की बस ड्राइवर बनीं थीं. वह देश की पहली महिला ड्राइवर थीं। वह आज भी बस चला रही हैं। उनके बाद रितु देश की दूसरी और प्रदेश की पहली महिला ड्राइवर बनी हैं।

संदर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

परंपरागत कला को बाज़ार तक
न्यूज़

परंपरागत कला को बाज़ार तक , पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया और ‘सा...

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम
न्यूज़

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट बनने तक का सफर,  भारत लौटकर आर्ट वर्कशॉप और डेमो के जरिए कला का प्रसार