श्रीवाली: नौ महीने पहले थामी बंदूक और अब

blog-img

श्रीवाली: नौ महीने पहले थामी बंदूक और अब
एक ही टूर्नामेंट में जीत लिए 4 गोल्ड

छाया: प्रवीण भंडारी के फेसबुक पेज से

• मप्र शूटिंग अकादमी की शूटर ने अहमदाबाद में चारों कैटेगरी में लगाए सटीक निशाने

भोपाल।  मप्र अकादमी की राइफल शूटर श्रीवाली श्रीवास्तव ने पिछले दिनों अहमदाबाद में आयोजित प्री नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में चार गोल्ड जीते। उन्होंने विमेंस. यूथ, सब यूथ और जूनियर चारों श्रेणी में गोल्ड पर निशाने लगाए । उससे पहले उन्होंने भोपाल में आयोजित आल इंडिया ओपन शूटिंग में भी दो गोल्ड और सिलवर अपने नाम किये थे। उन्होंने यह सभी मेडल 10 मीटर एयर रायफल में जीते हैं। यह छह गोल्ड उन्होंने महीने भर के अंदर जीते हैं। उन्हें अभी बंदूक पकड़े साल भर भी नहीं हुआ है। यह सभी मेडल उन्होंने मात्र 8-9 महीने की प्रैक्टिस में ही जीत लिए हैं, इसलिए उन्हें भविष्य की शूटर के रूप में देखा जाने लगा है।

मंदसौर की रहने वाली श्रीवाली बताती हैं कि वह दो बहने हैं। उनके ताऊ को बंदूक रखने का शौक है। उन्होंने अपने ताऊ की बंदूक से ही निशाना लगाना सीखा है। साल भर पहले उनकी बहन और वह ऐसे ही शौकिया तौर पर ताऊ की बदूंक से निशाना लगा रहे थे। उनके निशाने पहली ही बार में सटीक लगे तो उन्हें मप्र शूटिंग अकादमी के टैलेंट सर्च में ट्रायल देने का सुझाव दिया गया और 2022 जून महीने में उन्होंने मप्र शूटिंग अकादमी के सालाना होने वाले टैलेंट सर्च में अपना हुनर दिखाया। वह उसमें चुन ली गईं और नवंबर माह में मप्र शूटिंग अकादमी अकादमी ज्वाइन कर ली। यहां पर उन्होंने सबसे पहले जनवरी फरवरी माह में स्टेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट महू में खेला गया था। वहां उन्होंने तीन गोल्ड जीते। वहीं से उन्होंने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया था। नेशनल पिछले महीने भोपाल में ही हुआ था तब उन्होंने दो गोल्ड जीते और इसके बाद वे अहमदाबाद पहुंची जहां प्री नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप आयोजित हुई है । उसमें सोने का चौका लगाया। अब वे मप्र शूटिंग अकादमी में कोच वैभव शर्मा और अपराजिता से ट्रेनिंग लेकर आगे के टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गई हैं।

संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...