एप्पल के विज्ञापन में नजर आयेंगी हरदा की महक

blog-img

एप्पल के विज्ञापन में नजर आयेंगी हरदा की महक

छाया: नई दुनिया 

• सैंकड़ों ऑडिशन के बीच कायम रहा दबदबा

• कैलिफोर्निया में हुई थी विज्ञापन की शूटिंग

• तीन दिन पहले टीवी, यूट्यूब पर किया रिलीज

भोपाल।  मोबाइल एवं गैजेट कंपनी एप्पल के विज्ञापन में अब हरदा की बेटी नजर आएंगी। यह प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के लिए गौरव की बात है। हरदा की महक भंडारी को एपल के विज्ञापन के लिए सैकड़ों ऑडिशन के बीच चुना गया है। यह विज्ञापन एप्पल के नए प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए दुनियाभर में जारी हुआ है।

उल्लेखनीय है कि हरदा जिले की खिरकिया निवासी मनोज अपनी पत्नी कनक, बेटा मयंक और बेटी महक के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं। इससे पहले वे वर्षों तक जापान में रहे हैं।

पढ़ाई के साथ अभिनय में भी रुचि

महक की पढ़ाई अमरीका में चल रही है। इस बीच वह अभिनय में भी रुचि दिखा रही है। ऑडिशन में सैकड़ों मॉडल के बीच महक का चयन हुआ। विज्ञापन की शूटिंग कैलिफोर्निया में हुई। महक ने इससे पहले जापानी टीवी सीरियल के साथ कुछ कॉमर्शियल विज्ञापनों में भी काम किया है।

गोपनीय तरीके से हुई थी शूटिंग

इस पूरे विज्ञापन की शूटिंग गोपनीय तरीके से हुई थी। विज्ञापन को तीन दिन पहले टीवी, यूट्यूब आदि पर जारी किया गया है। यूट्यूब पर इसे अभी तक 4 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। करीब 3 लाख रुपए से अधिक कीमत के इस प्रोडक्ट को सितंबर में लांच किया जाएगा। एपल विजन प्रो का यह पहला ऑपरेटिंग सिस्टम वाला गैजेट होगा।

संदर्भ स्रोत: पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...