पॉक्सो एक्ट से बाहर नहीं मुस्लिम शादियां: केरल हाईकोर्ट

blog-img

पॉक्सो एक्ट से बाहर नहीं मुस्लिम शादियां: केरल हाईकोर्ट

छाया: बार एंड बेंच डॉट कॉम 

महत्वपूर्ण अदालती फैसले

 शादी की वैधता के बावजूद नाबालिग़ से संबंध बनाना अपराध है

 पॉक्सो बच्ची से संबंध बनाने को रोकता है, चाहे वह शादी की आड़ में हो 

 

केरल हाई कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत मुस्लिमों के बीच हुई शादी पॉक्सो एक्ट के दायरे से बाहर नहीं है। पति अगर नाबालिग पत्नी से संबंध बनाता है, तो उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा सकता है।

जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की एकल पीठ ने शुक्रवार को आरोपी की जमानत याचिका रद्द करते हुए कहा कि पर्सनल लॉ में विवाह वैध होने के बावजूद यदि एक पक्ष नाबालिग है, तो इसे पॉक्सो के तहत अपराध माना जाएगा। जस्टिस थॉमस ने कहा कि वे पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट के दृष्टिकोण से सहमत नहीं। मालूम हो, दोनों हाई कोर्ट ने अलग-अलग फैसलों में 15 साल की हो चुकी एक मुस्लिम लड़की को उसकी पसंद से शादी का अधिकार दिया था और पति के नाबालिग मुस्लिम लड़की से शारीरिक संबंध बनाने पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने से छूट दी थी। जस्टिस थॉमस ने कहा कि वे कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से भी सहमत नहीं हो सकते, जिसमें कोर्ट ने 17 साल की नाबालिग से पर्सनल लॉ के तहत शादी करने वाले आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामले को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्णय से असहमत हूं कि एक मुस्लिम नाबालिग लड़की से शादी पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध नहीं होगी।

• बाल विवाह बच्ची के विकास से समझौता कर लेना है
कोर्ट ने कहा कि बच्चों से दुर्व्यवहार का कानून कमजोर, भोले-भाले और मासूम बच्चों की रक्षा करने की जरूरत को देखते हुए बनाया गया है। पॉक्सो अधिनियम की मंशा बच्ची के साथ शारीरिक संबंधों पर रोक लगाना है। चाहे वह शादी की आड़ में ही क्यों न बनाए जाएं। पॉक्सो अधिनियम ने धारा 2 (डी) में ‘बच्चे’ शब्द को ‘18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति’ के रूप में परिभाषित किया गया है। बाल विवाह बच्ची के विकास से समझौता कर लेना है। यह समाज का अभिशाप है।

• नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया

केरल के खालिदुर रहमान पर आरोप है कि उसने पश्चिम बंगाल से 16 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने नाबालिग से मुस्लिम कानून के तहत शादी कर ली। आरोपी ने जमानत याचिका लगाते हुए तर्क दिया कि उसने कानूनन लड़की से शादी की थी और मुस्लिम पर्सनल लॉ युवा हो चुकी समुदाय की लड़कियों की शादी की अनुमति देता है। उस पर पॉक्सो के तहत मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। उसने पंजाब-हरियाणा, दिल्ली और कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसलों का भी हवाला दिया।

संदर्भ स्रोत-  दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इलाहाबाद हाईकोर्ट : कल्याणकारी योजना के तहत
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : कल्याणकारी योजना के तहत , योजना का घर मिलने से नहीं रुकेगा गुज़ारा-भत्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि सरकारी आवास योजना के तहत घर मिलने से पत्नी का CrPC की धारा 125 के तहत गुज़ारा-भत्ता मांगने क...

केरल हाईकोर्ट : तलाक की अपील लंबित
अदालती फैसले

केरल हाईकोर्ट : तलाक की अपील लंबित , होने के बावजूद दूसरी शादी वैध

केरल हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि तय समय सीमा के बाद दायर तलाक अपील महिला की दूसरी शादी को अवैध नहीं बनाती।

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की उम्र अधिक होने
अदालती फैसले

कलकत्ता हाईकोर्ट : पति की उम्र अधिक होने , से नहीं छीना जा सकता मातृत्व का अधिकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि पति की अधिक उम्र के आधार पर किसी पात्र महिला को आईवीएफ उपचार और मातृत्व के अधिकार से वंचित नह...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: लंबे लिव-इन संबंध सहमति का संकेत
अदालती फैसले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: लंबे लिव-इन संबंध सहमति का संकेत

शादी के झूठे वादे के मामले में बरी आरोपी को राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट : मायके की संपत्ति पति को
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : मायके की संपत्ति पति को , भरण-पोषण की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं करती

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी के मायके की संपत्ति या मां की पेंशन पति को भरण-पोषण की कानूनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं...

मद्रास हाईकोर्ट : 51 की होने से पहले
अदालती फैसले

मद्रास हाईकोर्ट : 51 की होने से पहले , तक सरोगेसी से मां बनने का विकल्प

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि 51 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले तक महिला सरोगेसी के लिए पात्र मानी जाएगी। यह फैसला सरोगेसी क...