निशि लहरिया: छोटी रकम से शुरू किया कार धुलाई का काम,अब हर महीने मोटी कमाई

blog-img

निशि लहरिया: छोटी रकम से शुरू किया कार धुलाई का काम,अब हर महीने मोटी कमाई

छाया: दैनिक भास्कर

• हर महीने है डेढ़ से दो लाख रुपए का टर्नओवर

• कार वॉशिंग सर्विस को किया चैनलाइज

भोपाल। बीते कुछ सालों में नौकरी से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। व्यवसायिक क्षेत्र में भी महिलाओं का दखल बढ़ा है। अब महिलाएं जोखिम लेने से भी पीछे नहीं हटतीं यही कारण है कि महिलाएं नए-नए स्टार्टअप आइडियाज़ के साथ आगे आ रही हैं। यंगस्टर्स को कौन सा आइडिया बिजनेस के लिए क्लिक कर जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसी ही कहानी है भोपाल  की रहने वाली निशि की, जिन्होंने कार वॉशिंग का अपना कारोबार शुरू  किया और आज उनके कारोबार  का मासिक टर्नओवर लाखों में है। खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ 10 हजार रुपये से इस कारोबार को शुरू किया था।

निशि ने भाई आयुष के साथ सितंबर 2021 में घर से ही डोरस्टेप पर कार वॉशिंग सर्विस को चैनलाइज करने का काम शुरू किया। बीनेस्ट में इनक्यूबेटेड ईजी वॉश नाम का यह स्टार्टअप सिर्फ 10 हजार रुपए के निवेश के साथ शुरू किया, लेकिन, आज इनका मासिक टर्नओवर 1.1 से 2 लाख का है। निशि ने बताया- यह आइडिया असल में तब आया, जब हमारे घर पहली कार आई। हमने कार वॉश के लिए एक लड़का रखा था, जिसकी सर्विस काफी अनप्रोफेशनल थी। कभी कार अच्छी साफ होती थी, तो कभी नहीं। ऐसे में हमने सोचा कि इस सेक्टर को चैनलाइज करने के लिए काम किया जा सकता है। हमने कार क्लीनिंग से जुड़े टूल्स खरीदे और ऐसे प्रोफेशनल्स तलाशे जो हमारे लिए कार वॉश कर सकें। बिजनेस लॉन्च के 20 दिनों के भीतर ही पहले दो कस्टमर्स मिले और आज हम 160 से ज्यादा लोगों को सर्विस दे रहे हैं। हमारे पास 15 प्रोफेशनल्स हैं जो डोर स्टेप सर्विस देते हैं, जबकि 11 लोगों की इंटरनल टीम है, जो कस्टमर्स को अप्रोच करने व उनसे कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी संभालती हैं।

सन्दर्भ स्रोत- दैनिक भास्कर

संपादन- मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी
न्यूज़

वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी

जैविक खाद बनी आय का जरिया आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी भग्गू बाई

पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप : चार बार
न्यूज़

पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप : चार बार , की नेशनल चैंपियन बनीं सपना

बेंगलुरु के कोरामंगला स्टेडियम में इंदौर की सपना शर्मा ने किया कमाल, ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में 70 खिलाड़िय...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : आरती ने रजत,
न्यूज़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : आरती ने रजत, , चांदनी और गुंजन ने जीता कांस्य 

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मप्र की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

सागर की सारा रूस में लहराएंगी भारतीय संस्कृति का परचम
न्यूज़

सागर की सारा रूस में लहराएंगी भारतीय संस्कृति का परचम

एमपी-सीजी में इकलौता चयन NCC के जरिए रूस में तिरंगा लहराएंगी सागर सारा पांडे मां का सपना पूरा करने के लिए रचा इतिहास,

सातवीं पास संजो बघेल बनीं आल्हा गायकी की मिसाल
न्यूज़

सातवीं पास संजो बघेल बनीं आल्हा गायकी की मिसाल

पुरुष प्रधान गीत गाकर हासिल किया नया मुकाम. उस क्षेत्र में अपना दखल दिया है जहां पुरुषों का वर्चस्व हुआ करता था.

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर
न्यूज़

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर

उनके प्रभावशाली विचारों से प्रभावित होकर, उन्हें अगली बार चीन में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है।