दुर्योधन के रामायण की ‘मंदोदरी’ बनीं भोपाल की शायना

blog-img

दुर्योधन के रामायण की ‘मंदोदरी’ बनीं भोपाल की शायना

छाया : पत्रिका 

भोपाल में जन्मीं और पली-बढ़ी फिर यहीं से अभिनय का सफर शुरू करने वाली शायना खान मुंबई में अपनी ख़ास पहचान बना चुकी हैं। इन दिनों वे महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभा चुके पुनीत इस्सर कृत रामायण में मंदोदरी और कैकेयी का अहम किरदार निभा रही हैं , जो देश में नाम कमाने के बाद 11 अप्रैल से अमेरिका में अपना टूर शुरू कर रहा है। रामायण एक थियेटर प्रस्तुति है, जिसमें कविता के रूप में ढाई घंटे तक रामायण का मंचन किया जाता है और इसमें हर पात्र अपनी-अपनी अदाकारी दिखाता है।

कॉलेज से शुरू हुआ सफर

शायना वर्ष  2000 में लक्ष्मीबाई कॉलेज में मिस एमएलबी बनीं। यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ ले लिया। इसके  बाद उन्होंने कई  विज्ञापन किए, न्यूज एंकरिंग की। उन्होंने एनएफटी भोपाल ड्रेस डिजाइनिंग का कार्य भी किया। खास बात यह है कि इन सबके साथ उनकी पढ़ाई  भी चलती रही। शायना ने कई लाइव शोज भी किए। 

शायना बताती हैं अभिनय का शौक बचपन से ही  था। स्कूल में भी नाटकों में भाग लेती थी। ऐसे में जब साल 2003 में कारवां ग्रुप से जुडऩे का मौका मिला, तो हिचकिचाई नहीं। वहाँ आलमगीर नाटक में नूरजहां का किरदार निभाया। इसके बाद ताजीगुल किया। इसके बाद मुंबई आ गई ।

धार्मिक किरदार निभाया

जब कन्हैयालाल में वे यशोदा का किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा देशभर में पुनीत इस्सर द्वारा मंचित हो रहे महाभारत में गांधारी का किरदार निभाया, तो सभी ने खूब तारीफ की। इसके बाद पुनीत ने रामायण के लिए बुलाया, जिसमें कौशिल्या, मंदोदरी, कैकेयी की भूमिका निभाई। मंदोदरी के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया।

भाषा ज्ञान खूब काम आया

शायना कहती हैं कलाकार के लिए कुछ चीजें अहम होती हैं। अभिनय के साथ-साथ अगर भाषा ज्ञान हो, तो सोने पे सुहागा वाली बात होती है। मेरी याद करने की क्षमता अच्छी है और मैं संस्कृत, हिंदी, उर्दू अच्छी तरह समझ लेती हूं, इसलिए धार्मिक सीरियल में फिट बैठ जाती हूं। हालांकि मंच पर किरदार निभाना ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...