37वें नेशनल गेम्स: देवास की दिशा ने

blog-img

37वें नेशनल गेम्स: देवास की दिशा ने
पेंचक सिलाट में जीता गोल्ड

 

छाया : पत्रिका 

 

गोवा में 25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में देवास की दिशा रेड्डी ने पेंचक सिलाट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह इस नेशनल गेम्स में मप्र का पहला गोल्ड है। इससे पहले मप्र दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीत चुका है। इस तरह यह चौथा मेडल है। उल्लेखनीय है कि 37वें राष्ट्रीय खेलों में इस बार कई नये खेलों को जोड़ा गया है, जिनमें मार्शल आर्ट की दो प्रतिस्पर्धाएं पेंचक सिलेट और स्के भी शामिल हैं। 

दिशा मार्शल आर्ट ‘पेंचक सिलाट’ में लगातार उम्दा प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। 18 वर्षीय दिशा ने अपनी मेहनत और लगन से गत वर्ष श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित एशियन पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में भी रजत पदक प्राप्त किया था। दिशा अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मध्य प्रदेश नहीं, देश में भी अपनी अलग पहचान बना रही है।

दिशा पढ़ाई में भी अव्वल

6 साल की उम्र से कोच अभय श्रीवास से मार्शल आर्ट सीख रही दिशा समय की बेहद पाबंद है। वह पढ़ाई में भी अव्वल है उन्होंने हमेशा कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है । अभी 12वीं क्लास में अध्ययनरत दिशा का सपना देश की सेवा करने का है।

ये हैं उपलब्धियां

• कराते में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक स्वर्ण व रजत पदक हासिल

• पेंचक सिलेट मार्शल आर्ट खेल में राष्ट्रीय स्तर पर टेंडिग ओर सेनी इवेंट टूंग्गल में कई स्वर्ण पदक जीते

• जून 2016 में सिंगापुर में रजत पदक जीता

• दिशा स्विमिंग, घुड़सवारी और निशानेबाजी में भी अव्वल है

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

संपादन: मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...