उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ. रचना दुबे

blog-img

उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ. रचना दुबे
पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

छाया: लोकराग  डॉट कॉम

भोपाल। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की उत्कृष्ट पहल के लिए मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सूचना शिक्षा संचार ब्यूरो की संचालक डॉ. रचना दुबे - जो इनफर्टिलिटी एवं सर्वाइकल कैंसर प्रिवेंशन क्लीनिक की प्रभारी भी हैं, को अंतरराष्ट्रीय जनसम्पर्क उत्सव 2023 में राज्यसभा सदस्य एवं विख्यात संस्कृति कर्मी डॉ. सोनल मानसिंह द्वारा 'नेशनल पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया अवार्ड 2023' से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में 'आउटस्टेन्डिंग इनीशिएटिव फॉर प्रमोटिंग मेडिकल एण्ड हेल्थ केयर सर्विसेस' श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ रचना दुबे पूर्व में रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन हॉस्पिटल), जबलपुर में कार्यरत रही हैं। नई दिल्ली में हुए इस समारोह में राजदूत राजशेखर एवं पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पाठक सहित 500 से अधिक जनसंपर्क प्रोफेशनल्स उपस्थित थे।  

गौरतलब है कि जेपी अस्पताल, भोपाल में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की प्रभारी डॉ रचना दुबे उन महिलाओं को सम्पूर्ण चिकित्सा प्रदान कर रही हैं, जो अनियमित जीवन शैली से उत्पन्न पीसीओएस (PCOS) रोग से पीड़ित होती हैं। यह रोग महिलाओं के प्रजनन, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इनमें से कई लड़कियों को अनियमित मासिक धर्म, हार्मोनल असंतुलन, अनचाहे बाल, मुंहासे, मोटापा, मूड स्विंग्स, तनाव एवं गर्भधारण करने में कठिनाई होती है, जिसका असर उनके सामाजिक जीवन और शिक्षा पर भी पड़ता है। डॉ. दुबे ने अपने अभिनव प्रयासों से दवाओं के साथ-साथ पीसीओएस की समस्या से समग्र रूप से निपटने के लिए संपूर्ण आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं एंथ्रोपोमेट्रिक मापदंडों के आकलन हेतु स्वास्थ्य मूल्यांकन प्रारूप भी तैयार किया है।

डॉ रचना दुबे की इस पहल से अभी तक 2 हज़ार से अधिक लड़कियां एवं महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में पीसीओएस जागरुकता शिविरों का आयोजन कर किशोरियों में जागरुकता बढ़ाई है।

संदर्भ स्रोत : लोकराग  डॉट कॉम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...