बड़ी कंपनियों के लिए फंड जुटाती हैं ऋतु जैन

blog-img

बड़ी कंपनियों के लिए फंड जुटाती हैं ऋतु जैन

छाया :  वुमन एंटरप्रेन्योर इंडिया डॉट कॉम

• 4 साल में 40 हजार करोड़ के काम करवाए

• 2023 की 20 मोस्ट इंस्पायरिंग बिजनेस वुमन में शामिल 

भोपाल। दिल्ली के कनॉट प्लेस में 12 लोगों की टीम के साथ एक छोटे ऑफिस से काम शुरू करने वालीं भोपाल की महिला उद्यमी ऋतु जैन आज 3 फाइनेंशियल मैनजमेंट कंपनियों की मालिक हैं। इनकी कंपनी देश के बड़े प्रोजेक्ट्स चाहे वे रोड बनाने के हों, सोलर इनक्लूजन के हों या माइनिंग से जुड़े कार्य करने वाली कंपनियों के लिए फंड रेज करने जुटाने का काम करती हैं। ख़ास बात यह है फंड जुटाने का काम सिर्फ इंडियन कंपनियों के लिए ही करती हैं।

ऐसे आया आइडिया

फेमिना की तरफ से प्रॉमिसिंग विमन लीडर्स ऑफ इंडिया 2022 का खिताब पा चुकीं ऋतु  बताती हैं जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक पूरा होते ही उनकी शादी आईपीएस मुकेश जैन से हो गई। शादी के बाद इंडिया के लीडिंग बिजनेस स्कूल इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की पढ़ाई पूरी की और मोरगन स्टैनली, बार्कलेज, एवेंडस जैसी मल्टी नेशनल कंपनियों में काम किया। वे बताती हैं फाइनेंस मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान जब इंडिया इंफ्रास्ट्रकचर के क्षेत्र में बूम पर जा रहा था और देश में ढेरों प्रोजेक्ट्स एक साथ आने की तैयारी में थे, उसी वक्त बड़ी कंपनियों को सहयोग करने के लिए फाइनेंस मैनेजमेंट और फंड जुटाने का विचार दिमाग में आया। वर्ष 2011 में एक छोटे से दफ्तर के साथ दिल्ली से काम की शुरुआत की। धीरे-धीरे काम का विस्तार होता गया। अब इनका काम पूरे भारत में फैला हुआ है। इनकी कम्पनी अलग-अलग कंपनियों, फॉरेन कंपनियों, बैंक आदि से फंड इकट्‌ठा करके उन कंपनियों को देती है, जिन्होंने रोड बनाने, बड़े सोलर प्लांट्स तैयार करने, माइनिंग या हॉस्पिटल तैयार करने का काम हाथ में लिया है।

मुश्किल वक्त में किया अपग्रेड

कोविड के दौरान प्रोजेक्ट्स बहुत कम हो गए और कई तरह की चुनौतियाँ जब सामने आईं, तो कंपनी का पुनर्गठन करते हुए एडवाइजरी सर्विस शुरू की, पहली बार खुद की कम्पनी को  हेल्थ और ई-व्हीकल्स के क्षेत्र में परिवर्तित किया। पिछले 4 सालों में  वे  देश में 40 हजार करोड़ का काम करवा चुकी हैं।

संदर्भ स्रोत – दैनिक भास्कर

संपादन – मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...