अलका शर्मा: नौकरी छोड़ खड़ी की खुद की कंपनी, अब विदेशों में पहुंचा रहीं जैविक उत्पाद

blog-img

अलका शर्मा: नौकरी छोड़ खड़ी की खुद की कंपनी, अब विदेशों में पहुंचा रहीं जैविक उत्पाद

छाया: अलका शर्मा के फेसबुक अकाउंट से  

• बनीं देश की पहली ग्लूटन फ्री जैविक उत्पाद बनाने वाली उद्यमी

• करोड़ों का टर्न ओवर

• ईराक, ईरान, इजरायल, कुवैत, लेबनान आदि देशों में उत्पादों की मांग

भोपाल। किसी व्यवसाय को खड़ा करना और अपने उत्पाद को  देश ही नहीं, दुनिया के अलग-अलग शहरों में उत्पाद निर्यात करना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन भोपाल की अलका शर्मा ने न सिर्फ ऐसा कर दिखाया, बल्कि ग्लूटन फ्री जैविक उत्पाद बनाने वाली देश की पहली महिला उद्यमी बन गई हैं।

फसलों, सब्जियों और फलों में रासायनिक खाद, जहरीले केमिकल्स से इंसानों की सेहत पर होने वाले नुकसान और मिट्टी की उर्वता पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए अलका ने लोगों को जैविक खेती और जैविक उत्पादों  के लिए प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठाया।  अपने मकसद को पूरा करने एचआर मैनेजर की नौकरी छोड़ खुद की कंपनी ‘हॉउस ऑफ़ ऑर्गेनिक’ की स्थापना की। अपनी लगन और मेहनत के दम पर कम समय में ही से देश की पहली ग्लूटन फ्री जैविक उत्पाद की लम्बी श्रृंखला तैयार करने वाले ब्रांड की मालकिन बन गईं।

भोपाल में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल और नूतन कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद अलका ने एचआर मैनेजमेंट में वनस्थली विद्यापीठ से एमफिल किया। कुछ रियल इस्टेट कंपनियों में काम करने के दौरान ही वर्ष 2007 में उनकी शादी हो गई। शादी के बाद उन्होंने  बेंगलुरु में 9 से 5 की नौकरी की। 2010 में वे अपने शहर भोपाल वापिस लौटी और जिंदगी को पटरी पर लाने की जद्दोजहद शुरू की। इस दौरान एक कंपनी के नेचर केयर सेंटर में काम का मौका मिला। यहीं से प्राकृतिक और जैविक उत्पादों के बारे में जानना-समझना शुरू किया।

10 हजार से शुरू किया बिजनेस अब टर्नओवर 2 करोड़ से ऊपर 

अलका बताती हैं- वर्ष 2014 में मात्र 10 हजार रूपये से जैविक सामान खरीद कर अपना काम शुरू किया। सरकारी योजनाओं की जानकारी न होने के कारण शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा। काफी प्रयास करने के बाद उन्हें लीज पर जमीन मिली और उनका काम चल निकला। अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर मात्र आठ वर्षों में ही (2022 में) कंपनी  का टर्नओवर 2 करोड़ से ऊपर पहुंचा दिया। उनके इस काम में 14 ग्रामीण महिलाएं भी शामिल हैं।

बनाती हैं  300 जैविक उत्पाद

2014 में अपनी कंपनी शुरू करने के बाद अलका ने आस-पास के गांवों और आदिवासी क्षेत्र के लोगों से सर्टिफाइड ऑर्गेनिक रॉ मटेरियल खरीद कर बेचना शुरू किया, साथ ही जैविक उत्पादों को लेकर लोगों को जागरूक भी करती रहीं। वर्ष 2022 में खुद का ब्रांड लॉन्च किया, जो देश का ऐसा पहला ब्रांड है, जो ग्लूटन फ्री जैविक उत्पाद बनाता है। बी-टू-बी मॉडल पर काम करने वाली उनकी कंपनी ने शुरुआत में केवल 3-4 ग्लूटन फ्री उत्पाद ही बनाए, लेकिन अब 35 ग्लूटन फ्री उत्पादों के साथ ही 300 से अधिक जैविक उत्पादों  की एक लम्बी श्रृंखला मौजूद है। उनकी कंपनी अब भारत में ही नहीं, बल्कि ईराक, ईरान, इजराइल, कुवैत और लेबनान जैसे देशों में भी अपने उत्पाद उपलब्ध करवा रही है।

संदर्भ स्रोत – दैनिक भास्कर

संपादन – मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी
न्यूज़

वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी

जैविक खाद बनी आय का जरिया आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी भग्गू बाई

पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप : चार बार
न्यूज़

पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप : चार बार , की नेशनल चैंपियन बनीं सपना

बेंगलुरु के कोरामंगला स्टेडियम में इंदौर की सपना शर्मा ने किया कमाल, ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में 70 खिलाड़िय...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : आरती ने रजत,
न्यूज़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : आरती ने रजत, , चांदनी और गुंजन ने जीता कांस्य 

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मप्र की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

सागर की सारा रूस में लहराएंगी भारतीय संस्कृति का परचम
न्यूज़

सागर की सारा रूस में लहराएंगी भारतीय संस्कृति का परचम

एमपी-सीजी में इकलौता चयन NCC के जरिए रूस में तिरंगा लहराएंगी सागर सारा पांडे मां का सपना पूरा करने के लिए रचा इतिहास,

सातवीं पास संजो बघेल बनीं आल्हा गायकी की मिसाल
न्यूज़

सातवीं पास संजो बघेल बनीं आल्हा गायकी की मिसाल

पुरुष प्रधान गीत गाकर हासिल किया नया मुकाम. उस क्षेत्र में अपना दखल दिया है जहां पुरुषों का वर्चस्व हुआ करता था.

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर
न्यूज़

इंदौर की विनीता  ने चीन जाकर खड़े किए बिज़नेस के नए अवसर

उनके प्रभावशाली विचारों से प्रभावित होकर, उन्हें अगली बार चीन में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है।