भोपाल की अपेक्षा बनीं मिसेज इंडिया 2023

blog-img

भोपाल की अपेक्षा बनीं मिसेज इंडिया 2023

छाया: ईटीवी भारत

• मिसेज एमपी 2022 रह चुकी अपेक्षा का  खूबसूरती और टैलेंट में नहीं है कोई तोड़

भोपाल। भोपाल की अपेक्षा डबराल ने मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। 50 प्रतिभागियों को हराकर यह ताज अपने नाम करने वाली अपेक्षा का सपना अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को खिताब जिताना है। मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2023 सीजन-4 का आयोजन पुणे, महाराष्ट्र में अंजना और कार्ल मैस्करेनहास द्वारा विवाहित महिलाओं के लिए किया गया था। जिसमें अपेक्षा डबराल ने अपनी श्रेणी में मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीता। उल्लेखनीय है कि अपेक्षा डबराल मिसेज एमपी 2022 भी रही हैं। वह एक परामर्श मनोवैज्ञानिक, सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर और एक प्रिंट और रनवे मॉडल हैं। वह लॉरियल इंडिया और टाइम्स फैशन वीक जैसे ब्रांड्स के लिए वॉक कर चुकी हैं।

अपेक्षा का जन्म भोपाल में हुआ। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई भोपाल में की। अपेक्षा एयर होस्टेस बनना चाहती थी। अपने सपने को साकार करने के लिए वह बाहर गई और एयर होस्टेस भी बन गई। अपेक्षा ने कतर एयर डेक्कन और किंगफिशर जैसी एयरलाइंस में एयर होस्टेस का काम किया है। एमबीए और साइकोलॉजी की पढ़ाई  कर चुकी अपेक्षा ने अपनी मां ज्योति के कहने पर प्रतियोगिता में भाग लिया और नतीजा यह रहा कि वह जीत गईं। अपेक्षा का रुझान फिलहाल फिल्मों में जाने का नहीं है, लेकिन मिसेज इंडिया प्रतियोगिता जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में  में जरूर हिस्सा लेंगी और जीतकर भी आएंगी। वो बताती हैं कि मिसेज एमपी उनका पहला कॉन्टेस्ट था, इसलिए उन्हें अंदर से डर लग रहा था, लेकिन उनको उम्मीद थी कि वह जरूर जीतेंगी। अपेक्षा को दो और क्राउन भी मिले हैं जिसमें मिसेज पॉपुलर और बेस्ट कैटवॉक अवार्ड शामिल है।

संदर्भ स्रोत: प्रतिवाद डॉट कॉम

संपादन: मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...