संगीता मल्होत्रा

Hot
-15%
संगीता

संगीता मल्होत्रा

sangitamalhotra210969@gmail.com

2025-06-19 08:20:17

186

जन्म दिनांक : 21 सितम्बर,   जन्म स्थान : ग्वालियर

 

माता : श्रीमती सरोज कत्याल, पिता : श्री पुरुषोत्तम लाल कत्याल 

 

जीवन साथी : श्री संजय मल्होत्रा, सन्तान : पुत्र -01 

 

शिक्षा : एम.ए. (समाज शास्त्र/संगीत (कथक), बीएड, ड्रेस डिजाइनिंग (डिप्लोमा)

 

व्यवसाय : शिक्षण (सेवानिवृत्त), सामाजिक कार्यकर्ता

 

करियर यात्रा-जीवन यात्रा : सरकारी स्कूल में वर्ष 1994 से कार्य करना शुरू किया, वहीं से बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाने व वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य शुरू हुआ. 2018 में ‘स्वयमेव’ सामाजिक संस्था की स्थापना करने के साथ मलिन बस्तियों में बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत की। इस उद्देश्य के लिये 2021 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली. आज वे लगभग 2 सौ बच्चों को पढ़ा रही हैं और 12 लड़कियों का पढ़ाई के अलावा दूसरा खर्च भी उठा रही हैं. उन्होंने एक बच्ची की बेटी की तरह परवरिश की, जो अब एक बुटीक की संचालक है.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• 10th में स्काउट/गाइड में गाइड के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह से पुरस्कार (1984)

• स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कहानी कथन प्रतियोगिता में पुरस्कृत (2018)  

• कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने हेतु बेस्ट टीचर अवार्ड  (2020)

• नई दुनिया द्वारा नायिका अवार्ड (2025)

 

अन्य जानकारी 

•  बच्चों को पढ़ाने का यह सफर संगीता ने अकेले शुरू किया था, लेकिन आज उनके पास 15 युवाओं की टीम है। इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने काम से समय निकालकर बच्चों को पढ़ाने पहुंचते हैं. टीम अभी ग्वालियर व्यापार मेला, सात फुटा रोड पर बच्चों को पढ़ा रही है.

• संस्था प्रतिवर्ष गरीब बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर लगाकर उनकी प्रतिभाओं को पहचान उस क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन देती है.

• जो बच्चियां पढ़ाई के बाद रोजगार की तलाश में हैं उनका मार्गदर्शन कर अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत.

• भविष्य की योजना- ओरछा में एक आश्रम की स्थापना करना जहाँ गरीब प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुचारू शैक्षणिक व्यवस्था हो, इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना.

 

रुचियां : पुस्तक पढ़ना , शास्त्रीय नृत्य , लेखन, बच्चों को पढ़ाना.