अनघा जोगलेकर जोगलेकर

Hot
-15%
अनघा

अनघा जोगलेकर जोगलेकर

anaghajoglekar@yahoo.co.in

2023-11-07 02:18:03

18

जन्म: 17 जून 1973, स्थान: उज्जैन (म.प्र.).

 

माता: श्रीमती अनिता बेडेकर, पिता: श्री अरविंद बेडेकर.

 

जीवन साथी: श्री प्रसाद जोगलेकर. संतान: पुत्र-01.

 

शिक्षा: इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन).

 

व्यवसाय: ट्यूटर

 

करियर यात्रा: भोपाल के पॉलिटेक्निक कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन से डिप्लोमा (पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान), MANIT से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग, नौकरी के साथ लेखन जारी.  

 

सम्पादक- ई पत्रिका युग युगान्तर.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

 

प्रकाशन- पौराणिक व ऐतिहासिक विषयों पर अब तक 4 उपन्यास प्रकाशित, एक उपन्यास व 1 यात्रा वृत्तांत प्रकाशन प्रक्रिया में, अनेक लघुकथाएँ देश विदेश में प्रकाशित.

 

सम्मान

• बाजीराव बल्लाल एक अद्वितीय योद्धा के लिए अम्बिका प्रसाद दिव्य पुरस्कार (रजत)

•  हिंदी भाषा प्रचार समिति म.प्र. द्वारा अमीर अली मीर पुरस्कार

• म.प्र. साहित्य सम्मेलन द्वारा वागीश्वरी पुरस्कार 2020

• बाजीराव पेशवा: द इनश्योरमाउंटेबल वॉरियर (अंग्रेजी वर्जन)

•  'यशोधरा'- हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिवल में सम्मानित

• हिंदी लेखिका संघ मध्यप्रदेश द्वारा श्री श्यामलाल सोनी स्मृति पुरस्कार

• हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकुला एवं सरस्वती साहित्य संस्था द्वारा सरस्वती साहित्य भास्कर सम्मान

• क्षितिज लघुकथा सम्मान 2018

• प्रथम एकल लघुकथा संग्रह 'नवयुग की लघुकथाएं' किंडल पर प्रकाशित

• पिट्सबर्ग से प्रकाशित सेतु, नींदरलैंड से प्रकाशित अमस्टेल गंगा सहित कई लघुकथाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं, ई पेपर में प्रकाशित, बोल हरियाणा रेडियो पर लघुकथाओं का प्रसारण, कलमकार मंच– 3 वर्ष लगातार श्रेष्ठ कथा-कहानी में स्थान, साहित्य अकादमी दिल्ली की त्रैमासिक पत्रिका समकालीन भारतीय साहित्य 2020 में कहानी प्रकाशित, महाराष्ट्र सरकार की पत्रिका ई कल्पना में कहानी प्रकाशित, अयोध्या में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में प्रभु राम पर आलेख वाचन

 

विदेश यात्रा: अरमेनिया

 

रुचियां: स्केचिंग, पेंटिंग, क्राफ्ट, पोटरी, रीडिंग, राइटिंग,

 

अन्य जानकारी: 'राम का जीवन या जीवन में राम' -शोध कार्य हेतु अनुशंसित, 'कैलाश मानसरोवर'- यात्रा वृतांत तथा 'देवकी' प्रकाशन प्रक्रिया में, बी.ए,बी.बी.ए. के पाठ्यक्रम में लघुकथा सम्मिलित