आराधना चौबे

Hot
-15%
आराधना

आराधना चौबे

ntdubuy9@gmail.com

2023-12-22 06:37:48

 

जन्म: 12 सितम्बर, स्थान: राजनांदगांव. 

 

माता: स्व. श्रीमती सुशीला देवी पाण्डेय,  पिता: स्व. श्री राम मोहन पाण्डेय. 

 

जीवनसाथी: श्री अनिल चौबे. संतान: पुत्र: 01, पुत्री-01.  

 

शिक्षा: एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य), (लोक प्रशासन), एल.एल.बी.

 

 व्यवसाय: सेवा निवृत्त- मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा. 

 

करियर यात्रा: 1979 से 2012- मध्यप्रदेश न्यायिक  सेवा, सेवानिवृत्ति से पूर्व होशंगाबाद और सागर की जिला और सत्र न्यायाधीश, मध्यप्रदेश राज्य परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष. 

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• अकादमिक सत्र 1966-67, 1967-68 एवं गांधी शताब्दी वर्ष 1968-69 के तीन वर्षों में शासकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रायपुर छात्रासंघ की क्रमशः सचिव, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष

• गांधी शताब्दी वर्ष 1969 में महात्मा गांधी पर केन्द्रित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रशंसित

• शासकीय दूधाधारी बजरंग स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रायपुर के स्वर्ण जयंती वर्ष 2008 में भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा उत्कृष्ट छात्रा के रूप में स्वर्ण पदक द्वारा सम्मानित. 

 

विदेश यात्रा: ओमान, भूटान, नेपाल, इण्डोनेशिया और मलेशिया.

 

रुचियां:  साहित्यिक पठन-पाठन, सभी किस्म की ललित-कलाओं में अनुराग एवं संलग्नता, सिलाई-कढ़ाई, बागवानी और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय/दिलचस्पी. 

 

अन्य जानकारी: दोनों पति-पत्नी ने अपने शरीर का दान कर दिया, ताकि किसी प्रकार का कर्मकाण्ड न हो.