किसान की बेटी प्रगति ने जीता शूटिंग में गोल्ड  

blog-img

किसान की बेटी प्रगति ने जीता शूटिंग में गोल्ड  

छाया: दैनिक भास्कर 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 

मौसेरी बहन के कहने पर चुनी थी शूटिंग, अब वर्ल्ड कप खेलेगी

भोपाल। लखनऊ उप्र में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मध्यप्रदेश अकादमी भोपाल की शूटर प्रगति दुबे ने मप्र के लिए शॉटगन में ट्रेप में गोल्ड जीता है। प्रगति भोपाल से 125 किमी. दूर बेगमगंज के एक गांव की लडकी हैं। उनके पिता किसान हैं। यह उनका किसी भी नेशनल में पहला व्यक्तिगत पदक है। इससे पहले वे पटियाला नेशनल में तीन गोल्ड जीत चुकी हैं, लेकिन वे सभी टीम इवेंट के थे।

पटियाला में जीत चुकीं हैं ट्रिपल गोल्ड

प्रगति के घर में खेल का  माहौल नहीं है, लेकिन उनकी मौसेरी बहन कल्याणी दुबे खेलों से जुड़ी हैं। वे टीटी नगर स्टेडियम में वूशु कोच रही हैं। 10 वर्ष पहले उन्होंने ही प्रगति को खेल में करियर बनाने की सलाह दी और उन्हें भोपाल लेकर आ गईं। यहां आकर प्रगति ने वर्ष 2013 में मप्र राज्य शूटिंग अकादमी की ट्रायल दी और पहली ही बार में चुन ली गई। तब से वे मप्र अकादमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। वे पांच बार इंटरनेशनल खेल चुकी हैं

ये भी पढ़िए ...

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

जुलाई में इटली में आयोजित छठवें इंटरनेशनल टूर्नामेंट में निशाना साधने की तैयारी में जुट गईं हैं। हालांकि उससे पहले उन्हें एशियन का ट्रायल देना है, जो मप्र अकादमी भोपाल में ही 11 जून से शुरू हो रही है। वे कहती हैं लखनऊ में गोल्ड हासिल करने के बाद मेरा मनोबल बढ़ा है, जो ट्रायल और फिर इटली वर्ल्डकप में काम आयेगा। प्रगति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से बीपीएड कर रही हैं।

संदर्भ स्रोत - दैनिक भास्कर 

संपादन - मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम
न्यूज़

फटे जूतों से शुरू हुआ सफर, अब टीम , इंडिया तक पहुंची बड़वानी की स्नेहा दावदे

MP Junior Hockey Player Selected: गरीबी में पली स्नेहा का भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में चयन

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
न्यूज़

नितिका ने रजत जीत एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

नितिका आक्रे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मानक प्राप्त करते हुए...

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं
न्यूज़

पलक शर्मा : महज 18 साल की उम्र में बनीं , टीसी, अब रेलवे का करेंगी प्रतिनिधित्व

इंदौर की गोल्डन गर्ल पलक शर्मा को मिली नई उड़ान, खेल कोटे से वेस्टर्न रेलवे में टीसी पद पर नियुक्ति, कम उम्र में सरकारी...

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित
न्यूज़

नंदिता भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में चयनित

नेपाल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

अनाथ बेटियों की ‘दीदी मां’ बनीं तृप्ति कठैल
न्यूज़

अनाथ बेटियों की ‘दीदी मां’ बनीं तृप्ति कठैल

80-से-ज्यादा-अनाथ-बेटियों-को-गोद-लेकर-तृप्ति-कठैल-उनके-लिए-‘दीदी-मां’-बन-गई-हैं-और-पूरा-जीवन-समाज-सेवा-को-समर्पित-कर-दिय...

ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम
न्यूज़

ग्वालियर की बेटियां अब एशिया कप में दिखाएंगी दम

महक परिहार, नम्मी गीताश्री, स्नेहा दवाड़े और नौशीन नाज भारतीय टीम कैंप में चयनित