दीदी की ई-पाठशाला:आदिवासी महिलाएं सीख रहीं बैंकिंग

blog-img

दीदी की ई-पाठशाला:आदिवासी महिलाएं सीख रहीं बैंकिंग

छाया : पीपुल्स समाचार  

• डिंडौरी कलेक्टर का बैगा और गोंड समाज की महिलाओं के लिए नवाचार

भोपाल। जनजातीय बहुल जिला डिंडौरी में बैगा और गोंड आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक मोर्चे पर मजबूत करने के उद्देश्य से दीदी की ई-पाठशाला में महिलाओं को बैंक में राशि जमा करवाना खातों से लेनदेन का काम सिखाया जा रहा है। डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने हर गांव-हर वार्ड में ई-पाठशाला प्रारंभ करने की योजना  तैयार की है। इसकी शुरुआत भी  हो गई है। अब आदिवासी महिलाएं बैंकिंग से जुड़े जरूरी कामकाज सीख रहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि डिंडौरी जिले में आदिवासी समुदाय की 40 वर्ष से अधिक महिलाओं में साक्षरता की बेहद कमी है। ऐसी महिलाएं बैंकों में ऋण संबंधी कार्रवाई पूरी कराने में असमर्थ रहती हैं इसलिए बैंक से रुपयों का लेन-देन भी नहीं कर पाती। मनरेगा का जॉब कार्ड होते हुए भी आधार से लिंक कराने में समस्या सामने आती है। इसके अलावा उन्हें अन्य कई और समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इन सबसे निजात पाने के लिए ही दीदी की ई-पाठशाला योजना शुरू की गई है।

क्या है योजना?

योजना के तहत महिलाओं को जानकारी देने के लिए गांव की पढ़ी लिखी महिलाओं और बैंकिंग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी सहयोग करेंगे। ये जानकार इन महिलाओं को पाठशाला में आकर बैंकिंग संबंधी पूरी जानकारी देंगे।

कलेक्टर पहुंचे पाठशाला

दीदी की ई-पाठशाला के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला इकाइयों को दी गई है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने पाठशाला में पहुंचकर ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को बताया कि वे बिना किसी का सहयोग लिए स्वयं भी बैंक का कामकाज कर सकती हैं।

• बैगा और गौंड समुदाय की महिलाओं में जागरुकता की कमी है। अभी ब्लॉकवार दीदी की ई-पाठशाला शुरू की है। इसे पंचायत तक ले जाने की योजना है

मीना परते, डीपीएम, ग्रामीण आजीविका मिशन, डिंडौरी

दीदी की पाठशाला में महिलाओं को वित्तीय ई-बैकिंग, कागज रहित लेन देन, बीमा एवं ऋण से संबंधित योजनाओं के विषय में जानकारी दी जायेगी।

श्वेता तिवारी, सिटी मिशन मैनेजर, शहरी ग्रामीण आजीविका मिशन, डिंडौरी

सन्दर्भ स्रोत : पीपुल्स समाचार  

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...