छिन्दवाड़ा की वैष्णवी सरियाम को बालिका विज्ञान पुरस्कार

blog-img

छिन्दवाड़ा की वैष्णवी सरियाम को बालिका विज्ञान पुरस्कार

भोपाल। छिन्दवाड़ा जिले की जनजातीय बेटी कु. वैष्णवी सरियाम ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 में आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान संकाय के विषयों में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें जनजातीय कार्य विभाग द्वारा मेधावी छात्रा पुरस्कार योजना के अंतर्गत बालिका विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित करते हुए 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा यह पुरस्कार उन 10 जनजातीय वर्ग की बालिकाओं को दिया जाता है, जिन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय के विषयों (भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान एवं गणित) में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों और प्रदेश में सर्वोच्च अंक अर्जित किए हों। राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा मूल अंक सूची और जाति प्रमाण-पत्र का गहन सत्यापन करने के बाद वैष्णवी को प्रथम स्थान के साथ पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से हासिल किया मुकाम 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) की छात्रा कु. वैष्णवी सरियाम के पिता विनोद सरियाम किसान हैं। माता गृहिणी होने के साथ सिलाई का कार्य करती हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैष्णवी ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया। वैष्णवी ने 300 में से 284 अंक अर्जित कर विज्ञान संकाय के विषयों में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में वह घर पर रह कर जेईई मेन्स की तैयारी कर रही हैं। इस उपलब्धि पर कलेक्टर हरेंद्र नारायन और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सन्दर्भ स्रोत : देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने
न्यूज़

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने , अनूठी पहल 25 मॉडल्स करेंगी रैंप वॉक

‘साड़ी कल्चर इंडिया’ और ‘प्रिया फैशन इवेंट्स’ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में साड़ी के महत्व से रूबरू होगी नई पीढ़ी

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू
न्यूज़

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू , की मुफ्त ओपन लाइब्रेरी ‘बुकीज क्लब’

कंचन गुरवे ने दोस्त अतिथि शिक्षक के साथ मिलकर किया सराहनीय काम, किताबों के शौकीनों को दी लाइब्रेरी की सौगात 5 राज्यों मे...