कलकत्ता हाईकोर्ट से नाराज़ हुआ सुप्रीम कोर्ट, दुष्कर्म

blog-img

कलकत्ता हाईकोर्ट से नाराज़ हुआ सुप्रीम कोर्ट, दुष्कर्म
के मामले  में फ़ैसले की भाषा पर जताई आपत्ति

छाया : दैनिक जागरण 

कहा - फैसला देते समय अपने विचार न रखें जज

नई दिल्ली, एजेंसी। दुष्कर्म के एक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले की भाषा पर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फैसले के कुछ हिस्से बेहद आपत्तिजनक और अनुचित हैं। दरअसल कलकत्ता हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था  कि किशोर लड़कियों को अपनी यौन इच्छाओं को नियंत्रण में रखना चाहिए  और दो मिनट आनंद के फेर में नहीं पड़ना चाहिए। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच ने इस पर संज्ञान लेते हुए आपत्ति जताई। बेंच ने कहा कि जज से उम्मीद नहीं की जाती है कि वे फैसला सुनाते वक्त अपने विचार व्यक्त करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जजों से यह उम्मीद नहीं की जाती कि वह अपने निजी विचार साझा करें या भाषण दें। यह पूरी तरह से संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किशोरों के अधिकारों का उल्लंघन है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले पर सुनवाई की और राज्य सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि क्या वह हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुनवाई करेंगे।

 

संदर्भ स्रोत : देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कनाडा कोर्ट का आदेश दरकिनार: इंदौर
अदालती फैसले

कनाडा कोर्ट का आदेश दरकिनार: इंदौर , हाई कोर्ट ने दी मां को कस्टडी

ऐतिहासिक फैसला, कहा- सीता मां जैसा ममत्व ही बच्चे का आधार

सुप्रीम कोर्ट  : सहमति वाले रिश्ते में अपराध कैसे?
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : सहमति वाले रिश्ते में अपराध कैसे?

15 साल लिव-इन के बाद दुष्कर्म के आरोप पर सुप्रीम सवाल; महिला को नसीहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पिता के बाद मां
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पिता के बाद मां , ही बच्चे की प्राकृतिक अभिभावक

नाबालिग के हित में संयुक्त परिवार की संपत्ति बेचने के लिए मां को नहीं चाहिए कोर्ट की अनुमति, हाईकोर्ट ने निचली अदालत का...

नैनीताल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: वैध शादी से
अदालती फैसले

नैनीताल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: वैध शादी से , जन्मे बच्चे का नहीं होगा डीएनए टेस्ट

डीएनए टेस्ट कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है, इसे केवल असाधारण परिस्थितियों में ही आजमाया जा सकता है। पति की याचिका खारिज,...

इलाहाबाद हाईकोर्ट : दो साल से कम अंतर
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : दो साल से कम अंतर , पर भी दूसरी मातृत्व अवकाश संभव

इलाहाबाद हाईकोर्ट का महिलाओं के लिए बड़ा फैसला-वित्तीय हैंडबुक मातृत्व लाभ कानून से ऊपर नहीं , महिलाओं के अधिकारों में न...