दिल्ली हाईकोर्ट : महिला सहकर्मी को अश्लील

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : महिला सहकर्मी को अश्लील
संदेश भेजना सैन्य बल के लिए अनुचित

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि किसी विवाहित अधिकारी का किसी दूसरी महिला से संबंध रखना और उसे अभद्र संदेश भेजना सेना के अधिकारी के लिए बेहद अनुचित आचरण है। दिल्ली हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी उस मामले में की जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक सब इंस्पेक्टर पर महिला सहकर्मी को अशोभनीय संदेश भेजने और परेशान करने का आरोप था।

अदालत ने कहा, जांच और पुनरीक्षण प्राधिकारी ने सही पाया कि याचिकाकर्ता एक वर्दीधारी बल का सदस्य होने के नाते पहले से शादीशुदा था और उसे किसी अन्य महिला के साथ संबंध रखने या अभद्र संदेश भेजने का कोई मतलब नहीं था।

सजा के खिलाफ की थी कोर्ट में अपील

महिला सहकर्मी को अशोभनीय संदेश भेजने और परेशान करने का आरोप के मामले में जांच के बाद जांच के बाद अधिकारी को दो साल के लिए वेतन कटौती की सजा दी गई थी। इसके खिलाफ उसने अदालत में अपील दायर की थी। लेकिन हाई कोर्ट ने यह कहते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी कि उसे पहले ही बहुत हल्की सजा दी गई है। 

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस दौरान न तो उसे कोई वेतन वृद्धि मिलेगी और यह कमी आगे की बढ़ोतरी पर भी असर डालेगी। जांच में सामने आया कि अधिकारी ने न केवल महिला कर्मचारी को अनुचित संदेश भेजे बल्कि एक बार उसके घर जाकर गलत इरादे से बात करने की भी कोशिश की थी। महिला की शिकायत पर विभागीय जांच बैठाई गई और समिति ने उसके खिलाफ आरोप साबित पाए।

दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश 

दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सुभ्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस विमल कुमार यादव की बेंच ने कहा कि वर्दीधारी बलों में सेवा करने वालों से उच्च स्तर के व्यव्हार की उम्मीद की जाती है और ऐसे व्यक्ति का यह काम अफसरों की गरिमा के खिलाफ है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान यह भी साफ किया कि जांच प्रक्रिया में प्राकृतिक न्याय के सभी सिद्धांतों का पालन किया गया और अधिकारी के बचाव में रखे गए अस्पष्ट और आधारहीन तर्कों को सही तौर पर खारिज किया गया। 

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में नेचुरल जस्टिस के सभी नियमों का पालन किया गया था और अधिकारी के बचाव में दी गई बातें बिना ठोस आधार की थीं। अदालत ने कहा कि वर्दीधारी सेवाओं में अनुशासन सबसे अहम है और ऐसा आचरण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की
अदालती फैसले

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की , डिक्री न मानने पर पति को तलाक का हक

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने पति को धारा 13(1A)(ii) के तहत तलाक का अधिकार दिया पत्नी ने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की डिक्री...

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर
अदालती फैसले

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर , संबंध रखने वाली महिला रिश्तेदार नहीं

कोर्ट ने कहा -  'रिश्तेदार' शब्द का अर्थ एक कानूनी और सामाजिक दर्जा (Status) होता है, जो विवाह या खून के रिश्ते से जुड़ा...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि:
अदालती फैसले

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: , सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

नाबालिग रेप सर्वाइवर्स के लेट टर्मिनेशन से लेकर मेंटल हेल्थ के आधार पर अबॉर्शन के अधिकार को बनाए रखने तक, SC की अकेली मह...

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार
अदालती फैसले

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

कोर्ट का बड़ा फैसला; पति के लापता होने पर किया था दूसरा विवाह गुजारा भत्ता देना ही होगा