सतना की प्रज्ञा बघेल बनी सुप्रीम कोर्ट की सचिव

blog-img

सतना की प्रज्ञा बघेल बनी सुप्रीम कोर्ट की सचिव

छाया : सतना टाइम्स के फेसबुक पेज से 

सतना  जिले की बेटी प्रज्ञा बघेल ने नई दिल्ली में अपना डंका बजाते हुए मध्य प्रदेश व सतना का नाम रोशन किया है। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में जिले के रामपुर बाघेलान निवासी एड. प्रज्ञा बघेल ने पदाधिकारियों के चुनाव में सचिव पद का चुनाव बहुत अंतर के साथ जीत कर एक इतिहास रच दिया। 

एडवोकेट बघेल सुप्रीम कोर्ट के 75 साल के इतिहास में सचिव का चुनाव जीतने वाली चौथी महिला हैं। इस चुनाव में सीनियर एडवोकेट विकास सिंह एसोसिएशन के अध्यक्ष, सीनियर एडवोकेट राहुल कौशिक उपाध्यक्ष और एडवोकेट विक्रांत यादव कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। 

आठ उम्मीदवारों के बीच थी टक्कर 

नई दिल्ली में सुको बार एसोसिएशन सचिव के पद के चुनाव में आठ उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन प्रज्ञा बघेल ने अच्छे मार्जिन के साथ चुनाव जीत लिया। चुनाव में लगभग 2500 डाले गए, इनमें से 1241 वोट प्रज्ञा के पक्ष में गए। इस प्रकार डाले गए वोट के 50 प्रतिशत वोट पाकर वह चुनाव में विजयी हुई हैं। 

सुको में ऑन रिकार्ड एडवोकेट 

एडवोकेट बघेल सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एलएस बघेल की पुत्री हैं। श्री बघेल सतना जिले के रामपुर बघेलान के निवासी हैं। एडवोकेट प्रज्ञा ने सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद पुणे के प्रतिष्ठित लॉ कालेज आईएलएस कालेज से वर्ष 2002 में बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत करना शुरू किया। वह स्वतंत्र रूप से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहीं हैं, वे सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकार्ड भी हैं।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...