राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल

blog-img

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल
की आयुषी सिन्हा को किया सम्मानित

 

भोपाल। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेवक आयुषी सिन्हा को सत्र 2022-23 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें समाजोपयोगी कार्यों, सेवा भावना और एनएसएस के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिया गया है। 

बता दें कि आयुषी पिछले सात वर्षों से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी हुई हैं और समाजसेवा एवं युवा नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही हैं। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों में सहभागिता की है, जिनमें प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप (पटना), राष्ट्रीय युवा संसद, राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर (शिवपुरी), राष्ट्रीय एकता शिविर (कोयंबटूर), मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम (अमृतसर), युवा संगम एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम (सुरथकल, कर्नाटक) तथा राज्य स्तरीय नेतृत्व शिविर (पचोर, राजगढ़) प्रमुख हैं। उन्होंने समाज सेवा के विविध क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डिजिटल साक्षरता अभियान, ग्रीन विलेज मिशन, जैविक खेती को बढ़ावा, वस्त्र एवं स्टेशनरी वितरण, वर्षा जल संचयन, मतदाता जागरूकता अभियान, एवं शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने
न्यूज़

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने , अनूठी पहल 25 मॉडल्स करेंगी रैंप वॉक

‘साड़ी कल्चर इंडिया’ और ‘प्रिया फैशन इवेंट्स’ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में साड़ी के महत्व से रूबरू होगी नई पीढ़ी

एलीट नेशनल बॉक्सिंग : दीपा और जिज्ञासा सेमीफाइनल में
न्यूज़

एलीट नेशनल बॉक्सिंग : दीपा और जिज्ञासा सेमीफाइनल में

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मार्टिना लकड़ा ने जीता रजत

क्रिकेटर बनने के लिए कर रहीं संघर्ष शहडोल की आशी
न्यूज़

क्रिकेटर बनने के लिए कर रहीं संघर्ष शहडोल की आशी

 ट्रक ड्राइवर की बेटी प्रैक्टिस करने रोजाना 200 रुपए में 100 किलोमीटर करती है सफर.

वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी
न्यूज़

वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी

जैविक खाद बनी आय का जरिया आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी भग्गू बाई

पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप : चार बार
न्यूज़

पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप : चार बार , की नेशनल चैंपियन बनीं सपना

बेंगलुरु के कोरामंगला स्टेडियम में इंदौर की सपना शर्मा ने किया कमाल, ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में 70 खिलाड़िय...