एशियन कैडेट और वर्ल्ड जूडो चैम्पियनशिप : पवित्रा, श्रुति,

blog-img

एशियन कैडेट और वर्ल्ड जूडो चैम्पियनशिप : पवित्रा, श्रुति,
हिमांशी और श्रद्धा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल। रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की जूडो खिलाड़ी पवित्रा भटेले, श्रुति उनियाल, श्रद्धा चापोड़े और हिमांशी टोकस  भारतीय जूडो टीम में चुनी गई हैं। चारों ने दिल्ली में आयोजित क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली एशियन कैडेट जूडो चैम्पियनशिप और कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली वर्ल्ड जूडो चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। एशियन जूडो चैम्पियनशिप 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक खेली जाएगी।

विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी  सतीश अहिरवार ने बताया कि हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप के ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें इन सभी खिलाडिय़ों ने भागीदारी की। ​​चारो खिलाड़ियों ने शीर्ष जूडो एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए, अपने-अपने वजन वर्ग में बेजोड़ कौशल  का प्रदर्शन करते हुए आगामी एशियाई जूडो चैंपियनशिप में अपना स्थान पक्का किया । इसमें  बीपीईएस प्रथम वर्ष की छात्रा पवित्रा भटेले, बीएससी मैथ्स द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रुति उनियाल ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में तथा  श्रद्धा चापोड़े ने -52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण जीता जबकि हिमांशी टोकस ने -63 किलोग्राम में रजत पदक दिलाया। यह सभी खिलाड़ी मप्र राज्य जूडो अकादमी की खिलाड़ी हैं।

संदर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं।