नेशनल गेम्स- : मॉडर्न पेंटाथलान में रमा, कनकश्री और

blog-img

नेशनल गेम्स- : मॉडर्न पेंटाथलान में रमा, कनकश्री और
मानवी ने हासिल किया सोने का तमगा

मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों का 38वें नेशनल गेम्स में स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। 14वें दिन मप्र की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाया। मॉडर्न पेंटाथलान में बायथले व्यक्तिगत महिला वर्ग में मप्र की रमा सोनकर ने 16:19.38 का समय लेकर स्वर्ण पदक अर्जित किया वहीं बायथले महिला टीम स्पर्धा में ही रमा, कनक श्री धारीवाल और मानवी श्रीवास्तव ने सोने का तमगा हासिल किया। मॉडर्न पेंटाथलान के ही मिक्स्ड बायथले में मध्य प्रदेश के खिलाडी रमा सोनकर और आदित्य कुशवाहा को कांटे की टक्कर के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मंजू की चांदी

एथलेटिक्स खेल के 3000 स्टीपलचेज़ इवेंट में मध्यप्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी मंजू यादव ने 10:15.70 समय लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया मंजू मात्र 22.07 सेकंड से स्वर्ण पदक से चूक गई।

जूडो में 52 किग्रा व्यक्तिगत महिला वर्ग में संध्या तिवारी ने लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार-पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...