बैतूल की गौरी बालापुरे बनीं साउथ एशियन

blog-img

बैतूल की गौरी बालापुरे बनीं साउथ एशियन
फ्रैटर्निटी की मध्यप्रदेश कोऑर्डिनेटर

छाया : गौरी बालापुरे के फेसबुक अकाउंट से 

बैतूल की समाजसेवी गौरी बालापुरे पदम को साउथ एशियन फ्रैटर्निटी के अध्यक्ष दीपक मालवीय ने मध्यप्रदेश इकाई का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। गौरी की यह नियुक्ति उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए की गई है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय गौरी राष्ट्रीय एकता के लिए भी काम करती हैं। उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाने और जिले में ऑटो एम्बुलेंस जीवन रक्षक प्रकल्प चलाने जैसे कार्य किए हैं।

बता दें कि गौरी को 18 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिल चुका है। पिछले साल हेयर फॉर होप इंडिया ने उन्हें आउटस्टैंडिंग ब्रांड एंबेसडर का खिताब दिया। हाल ही में करनूल में हुए इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल और साउथ एशियन पीस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। इस सम्मेलन में भारत के 22 राज्यों और दक्षिण एशिया के चार देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

आठ देशों के बीच मैत्री के लिए काम करती है संस्था

गौरी बालापुरे ने बताया कि संस्था साउथ एशियन फ्रैटर्निटी दक्षिण एशिया के आठ देशों के बीच मैत्री और शांति के लिए काम करती है। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, मालदीव, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। गौरी 2002 से इस संस्था की सदस्य हैं।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...