पन्ना की आशा गौड़ के रैप गीत को लंदन

blog-img

पन्ना की आशा गौड़ के रैप गीत को लंदन
में मिला सर्वश्रेष्ठ म्यूज़िक वीडियो अवार्ड

छाया : स्टेट मिरर डॉट कॉम   

पन्ना जिले के जनवार गांव की अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग खिलाड़ी आशा गौड़ एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमकी हैं। इस बार स्केटबोर्ड नहीं, बल्कि उनके जीवन-संघर्ष पर आधारित अंग्रेजी रैप सॉन्ग एम दैट गर्ल ने दुनिया में धूम मचा दी है। लंदन में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में आशा के गाने पर आधारित म्यूजिक वीडियो को ‘‘बेस्ट यूजिक वीडियो’’ का सम्मान मिला है। यह उपलब्धि न सिर्फ पन्ना बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। 

बता दें कि यह रैप पूरी तरह उनके जीवन की सच्ची कहानी पर आधारित है। उन्होंने अपने ग्रामीण परिवेश, पारिवारिक चुनौतियों और संघर्ष को शब्दों में पिरोया। इस रैप के विजुअल, लेखन और निर्देशन का कार्य मुंबई के प्रसिद्ध निर्देशक इंद्रजीत नट्टोजी और उनकी टीम ने किया, जबकि वीडियो को अनुराग गुप्ता ने प्रोड्यूस किया। 

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां 

आशा गौड़ ने स्केटिंग की दुनिया में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। वे बेयरफुट स्केटबोर्डर्स नामक गैर-लाभकारी संस्था भी चलाती हैं, जो ग्रामीण बच्चों को स्केटिंग और शिक्षा से जोड़ रही है। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘स्केटर गर्ल’ भी उनकी ही प्रेरक कहानी पर आधारित है। उलरिके ने उसके जीवन पर आधारित आशा स्केट गर्ल किताब अंग्रेजी भाषा में लिखी। वे एशियाई खेलों में हिस्सा लेने चीन तक गई हुई थीं। अंग्रेजी की पढ़ाई करने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भी गई थीं। यह नई उपलब्धि न केवल उनके संघर्ष की जीत है, बल्कि उन सभी ग्रामीण बेटियों के लिए उम्मीद की रोशनी है, जो सपने देखने का साहस रखती हैं। 

उलरिके ने किया प्रेरित 

आशा कहती हैं कि लगभग 6-7 साल पहले जर्मन समाजसेवी महिला उलिरके ने उन्हें रैप के जरिए अपनी कहानी दुनिया तक पहुंचाने का सुझाव दिया था। गाना उनकी पसंद था, इसलिए उन्होंने एक ड्राफ्ट तैयार किया, जिसमें जीवन के उतार-चढ़ाव को दिल से लिखा। दिल्ली के रिजुल कटारिया ने इसकी राइस तैयार कीं और उनकी मित्र शुभद्रा ने म्यूजिक कंपोज किया बाद में इंद्रजीत नट्टोजी की टीम ने इस रैप को पसंद किया और इसका खूबसूरत वीडियो शूट किया, जिसने 2025 में अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल किया।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने
न्यूज़

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने , अनूठी पहल 25 मॉडल्स करेंगी रैंप वॉक

‘साड़ी कल्चर इंडिया’ और ‘प्रिया फैशन इवेंट्स’ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में साड़ी के महत्व से रूबरू होगी नई पीढ़ी

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू
न्यूज़

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू , की मुफ्त ओपन लाइब्रेरी ‘बुकीज क्लब’

कंचन गुरवे ने दोस्त अतिथि शिक्षक के साथ मिलकर किया सराहनीय काम, किताबों के शौकीनों को दी लाइब्रेरी की सौगात 5 राज्यों मे...