कयाकिंगः रजनी ने पेरिस पैरालिंपिक के लिए किया क्वालीफाई

blog-img

कयाकिंगः रजनी ने पेरिस पैरालिंपिक के लिए किया क्वालीफाई

छाया : दैनिक भास्कर

भोपाल। मप्र की  पैराकयाक रजनी झा ने हंगरी में आयोजित क्वालिफाइंग टूर्नामेंट की केएल-2 वुमंस 200 मीटर सेमीफाइनल में 1:09:25 का समय निकालकर न केवल फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि पेरिस पैरालिंपिक के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है। वह मप्र की तीसरी पैरा खिलाड़ी होंगी जो पेरिस पैरालिंपिक में उतरेंगी। उनसे पहले पैराकयाक प्राची यादव पेरिस पैरालिंपिक का टिकट कटा चुकी हैं।

रजनी मूलतः ग्वालियर की रहने वाली हैं और मप्र कयाकिंग-केनोइंग एसोसिएशन ने उन्हें छोटी झील में तराशा है। छह महीने पहले वे मप्र राज्य अकादमी में एसोसिएट प्लेयर के रूप में जुड़ी हैं। रजनी को विक्रम अवार्ड मिल चुका है  वे आरटीओ में नौकरी करती हैं।

नहीं मानी हार

रजनी जब एक साल की थी, तब उन्हें पोलियो हो गया। वे हिल-डुल तक नहीं पाती थी। मां उन्हें तकिया  लगाकर बैठाती और खिलाती थीं। रजनी का कई जगह इलाज करवाया गया, लेकिन ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। डॉक्टर के कहने पर 6 साल की उम्र से वर्ष 1998 में उन्होंने तैराकी शुरू की। परिणाम स्वरूप वे खुद से चलने लगी, खाना खाने लगी। बाद में वे एलएनआईपी में तैराकी के लिए जाने लगी। इसके बाद साल-2000 में रजनी ने अपना पहला नेशनल ग्वालियर में खेला। उसमें उन्हें एक रजत और एक ब्रांज मेडल मिला। इसके बाद से अब तक अनेक पदक जीत चुकी हैं।

2006 में पहला अन्तराष्ट्रीय खेला 

वर्ष-2006 में उनका चयन मलेशिया में खेले गए एशिया फेसिपिक गेम्स के लिए हुआ। यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। एशियन गेम्स की तरह ही यह होते हैं। वहां जाकर उन्हें  महसूस  हुआ कि उन्होंने अभी तक कुछ भी नहीं किया था। वहां उन्हें एक कांस्य व एक स्वर्ण पदक मिला था। इसके बाद वे खेल को लेकर गंभीर हो गई और तय किया कि अब उन्हें इसमें ही आगे बढ़ना है।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

  1. Vijay nath thakur 24 May, 2024

    God bless you

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

परंपरागत कला को बाज़ार तक
न्यूज़

परंपरागत कला को बाज़ार तक , पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया और ‘सा...

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम
न्यूज़

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट बनने तक का सफर,  भारत लौटकर आर्ट वर्कशॉप और डेमो के जरिए कला का प्रसार