म्यूजिकल शो मुगल-ए-आज़म में

blog-img

  म्यूजिकल शो मुगल-ए-आज़म में
अनारकली बनी इंदौर की कीर्ति किल्लेदार

छाया : कीर्ति के इंस्टाग्राम पेज से

शापूरजी पल्लोनजी द्वारा निर्मित और फिरोज अब्बास खान निर्देशित 'मुगल-ए-आजमः द म्यूजिकल' नाट्य मंचन दुनियाभर में हो चुका है। इसमें अनारकली की भूमिका में शहर की गायिका कीर्ति किल्लेदार हैं। दुबई, सिंगापुर, अमेरिका सहित कई देशों में नाटक के करीब 300 शो हो चुके हैं। हाल ही में मुंबई और दिल्ली में इसका मंचन हुआ है। कीर्ति ने बताया कि इसमें वे अभिनय के साथ फिल्म में जो गीत शामिल थे उन्हें भी लाइव गाएंगी।

बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में मंचित हो चुके नाटक से कीर्ति को एंट्री मिली थी और इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने नाटक की सराहना की थी। कीर्ति ने बताया कि अभिनय के साथ लाइव गीत गाना चुनौती भरा होता है। इसके लिए कई महीनों तक अभ्यास किया है। कॉस्ट्यूम्स मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं।

संगीतकार पीयूष कनोजिया को पसंद आई आवाज

कीर्ति ने बताया कि इंदौर से स्कूली पढ़ाई के बाद पुणे में हायर एजुकेशन पूरा किया फिर मुंबई में प्लेबैक सिंगिंग के क्षेत्र में कदम रखा। मराठी, हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों के लिए कई गाने रिकॉर्ड किए। थिएटर में उन्हें इस नाटक से एंट्री मिली है। इस शो के संगीत निर्देशक पीयूष कनोजिया ने एक शो के दौरान कीर्ति की आवाज को सुना और फिर उन्हें निर्देशक फिरोज अब्बास खान से मिलवाया। कुछ ऑडिशन्स के बाद उन्हें अनारकली के किरदार के लिए चुन लिया गया।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...