अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप : इंदौर की  सुदीप्ति

blog-img

अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप : इंदौर की  सुदीप्ति
हजेला ने स्लोवाकिया में जीते दो पदक

छाया : सुदीप्ति हजेला के फेसबुक पेज से 

भोपाल। मध्यप्रदेश घुड़सवारी अकादमी की सुदीप्ति हजेला ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप में दोहरी सफलता अर्जित की है। स्लोवाकिया के मोटेसिसे में खेली गई अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी की सुदीप्ति हजेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण व एक कांस्य सहित दो पदक जीते।

सुदीप्ति ने एंटर-1 में स्वर्ण पदक तथा सीडीआइ प्रिक्स सेन्ड जॉर्ज में कांस्य पदक जीता। यूरोपियन देशों के स्थापित बड़े घुड़सवारों के साथ खेलते हुये सुदीप्ति ने यह दोहरी सफलता प्राप्त की है। सुदीप्ति ने एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को घुड़सवारी खेल में टीम इवेंट में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। लगातार पांच साल से फ्रांस में घुड़सवारी का प्रशिक्षण ले रही सुदीप्ति बैंकॉक में होने वाली एशियन कॉन्टीनेन्टल चैम्पियनशिप की तैयारी कर रही हैं।

बता दें कि सुदीप्ति ने 20 साल की उम्न में विक्रम अवार्ड हासिल किया है। सुदीप्ति जब 10 साल की थी, तब से उन्हें घोड़े पर बैठना और उसकी सवारी करना अच्छा लगता है। उन्होंने इसे बाद में अपने शौक बनाया। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें राइडिंग शुरु करवाई। सुदीप्ति ने फ्रांस में एशियन गेम्स के लिए अभ्यास किया था।

सुदीप्ति इंदौर में महालक्ष्मी नगर स्थित सन सिटी की रहने वाली हैं. उनके पिता मुकेश हजेला की एक आईटी कंपनी है, जबकि उनकी मां और उनकी बड़ी बहन विधि का स्कूल बुक्स के सिलेबस तैयार करने का बिजनेस है। डेली कॉलेज से सुदीप्ति की स्कूलिंग हुई है। सुदीप्ति को प्रधानमंत्री राष्ट्रपति सहित देश-विदेश की कई हस्तियों से सम्मान मिल चुका है। उन्होंने 52 नेशनल और 7 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं। सुदीप्ति साल 2013 से हम गेम में एमपी के लिए खेली हैं।

सन्दर्भ स्रोत : नव दुनिया 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...