राष्ट्रीय जिम्नास्टिक स्पर्धा :  इंदौर की मणिकर्णिका

blog-img

राष्ट्रीय जिम्नास्टिक स्पर्धा :  इंदौर की मणिकर्णिका
ने पहले प्रयास में ही जीता स्वर्ण

इंदौर की मणिकर्णिका गौड़ ने नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा हैदराबाद में आयोजित जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता मणिकर्णिका के लिए इसलिए भी खास रही, क्योंकि यह उनका राष्ट्रीय स्तर पर पहला प्रयास था, जिसमें उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। 

तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मणिकर्णिका ने जिम्नास्ट की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्टता दिखाई और 40 में से 37 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

मणिकर्णिका चोइथराम इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं और उन्होंने स्कूल की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उनके कोच भरत बाथम हैं, जो स्वयं 82 पदक जीत चुके हैं और शहर के प्रमुख जिम्नास्ट कोचों में से एक हैं।  मणिकर्णिका की इस उपलब्धि से इंदौर में जिम्नास्टिक खेल को नया उत्साह मिला है।

सन्दर्भ स्रोत : अमर उजाला

संपादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...