वैश्विक स्तर पर पढ़ाया जाएगा समीक्षा तैलंग का व्यंग्य

blog-img

वैश्विक स्तर पर पढ़ाया जाएगा समीक्षा तैलंग का व्यंग्य

छाया : समीक्षा तैलंग  के फेसबुक अकाउंट से

ग्वालियर की व्यंग्यकार समीक्षा तैलंग की व्यंग्य रचना 'देखो! ये है पानी की बूंद' को ऑक्सफोर्ड प्रेस यूनिवर्सिटी (Oxford-Press-University) ने अपनी अंकुर माला जो कि कक्षा 6-8 तक सभी बोर्ड में शामिल है,  में स्थान दिया है। यह उपलब्धि बड़ी इसलिए भी है क्योंकि स्कूल के पाठ्यक्रम में व्यंग्य विधा के रूप में शामिल होने वाली यह पहली व्यंग्य रचना है। अब तक व्यंग्य को कहानी या निबंध विधा के तौर पर स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाता रहा है। पाठ्यक्रम में व्यंग्य विधा के शामिल किए जाने से एक ओर जहां स्कूली बच्चों में व्यंग्य विधा के प्रति रुचि बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर आम पाठक भी लाभान्वित होंगे। समीक्षा तैलंग एक व्यंग्य रचनाकार हैं। उनकी व्यंग्य रचनाओं को मंच मिल रहा है। 

 

इसे भी पढ़िए ...

https://swayamsiddhaa.com/kaun-kya-hai/NDM1

 

इसके पूर्व उनकी एक व्यंग्य रचना को पुणे के फर्ग्युसन  कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में स्थान मिल चुका है। समीक्षा तैलंग मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली हैं और वर्तमान में पुणे में निवास कर रही हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत ग्वालियर में एक पत्रकार के रूप में की थी। इनके रचना कर्म पर बात की जाए तो अब तक इनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं, जिनमें दो व्यंग्य संग्रह 'जीभ अनशन पर है' और 'व्यंग्य का एपीसेंटर' तथा एक यात्रा संस्मरण 'कबूतर का कैटवॉक' हैं। इनके मराठी- हिंदी अनुवाद भी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और समाचार पत्र में प्रकाशित होते हैं। इन्हें व्यंग्य के लिए भोपाल में मध्यप्रदेश लेखिका संघ का रजत जयंती पुरस्कार, जयपुर सम्मान तथा दिल्ली का प्रतिष्ठित रवीन्द्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें कि ऑक्सफोर्ड प्रेस यूनिवर्सिटी की पुस्तकें भारत के अलावा सिंगापुर, यूएई, यूके आदि देशों में भी पढ़ाई जाती हैं।

संदर्भ स्रोत : समीक्षा तैलंग  के फेसबुक अकाउंट से

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...