अभिनय, चित्रकारी और शिक्षा के

blog-img

अभिनय, चित्रकारी और शिक्षा के
क्षेत्र में शहर की लड़कियां फहरा रहीं परचम

भोपाल। कोई चित्रकारी में, कोई अभिनय में तो कोई शिक्षा के क्षेत्र में,  शहर की युवतियाँ हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। हाल ही में अलग-अलग क्षेत्र की शहर की तीन युवतियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। इनकी  कहानी सभी के लिए प्रेरणास्पद है। 

रंगों में कई राग, यह बताते हैं शिवानी  के कोलाज

जे स्कूल ऑफ आर्ट्स मुंबई से प्रशिक्षित शिवानी के चित्रों में मानव मन के उन कोनों की तलाश दिखाई देती है, जो आमतौर पर अनदेखी रह जाती है। वे मन के उन कोनों में दाखिल होने का प्रयास करती हैं, जहां या तो स्याह अंधेरा होता या फिर उजाले की हल्की सी किरण। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया आर्ट आर्किटेक्चर एंड डिजाइन बिनाले में भोपाल की शिवानी दुबे के चित्रों को खासी सराहना मिली। शिवानी का मानना है कि अक्सर लोग खुद को जैसा दिखाते हैं, वैसे होते नहीं हैं। उनके मन में कोई उथल-पुथल चल रही होती है तथा विचार व व्यवहार में निरंतर बदल रहा होता है, इसलिए चेहरों के जरिए उनके मन में उतरने की यात्रा मुझे रोमांचित करती है। खास बात यह है कि शिवानी के चित्रों में विरासत तथा उनके अवशेषों का भी रंग उभरता है। शिवानी की चित्र प्रदर्शनी अनेक शहरों में लग रही है।

शोखी को बनारस में मिले दो स्वर्ण पदक

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का 103 वां दीक्षांत समारोह में मनोविज्ञान विभाग की छात्रा, भोपाल के कोलार इलाके की निवासी शोखी श्रीवास्तव को स्नातक वर्ग में विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। पहला पदक एवं प्रशस्ति पत्र बीएचयू प्रशासन की तरफ से एवं दूसरा बीएचयू का ही पूनम मेमोरियल स्वर्ण पदक सर्वाधिक सीजीपीए के लिए प्रदान किया गया। उनके माता-पिता भी बीएचयू के विद्यार्थी रहे हैं। 

अम्मानी- गरीबी में गुजरा बचपन, आज अभिनय में कमा रहीं नाम

भोपाल की अम्मानी पिछले चार सालों से अभिनय के क्षेत्र में हैं। अभी एक डरावनी फ़िल्म में उनकी मुख्य भूमिका है। इससे पहले वे वेब सीरिज महारानी 2 और मिस्टर सक्सेना के साथ दक्षिण भारत के दो प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। सरकार के लिए कई विज्ञापन फ़िल्में कर चुकी अम्मानी ने बताया कि 4 साल पहले सहेली के साथ विज्ञापन फिल्म की शूटिंग देखने गई थीं, वहां से डायरेक्टर ने मुझे एक सिचुएशन पर अभिनय करने को कहा, तो मैंने कर दिया। दो दिन बाद सूचना मिली कि मेरा चयन हो गया है और तभी से अभिनय यात्रा शुरू हुई। अम्मानी का बचपन बहुत ही मुश्किलों भरा रहा। उनकी मां (बसंता आरुमुगम) ने दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा कर घर चलाया। अम्मानी बताती हैं,  मैंने उस वक्त मन में ठान लिया था कि बड़ी होकर अपनी खुद की पहचान बनाऊंगी और अभावों में रहने वाले लोगों की मदद करूंगी। वे बताती हैं, मेरे घरवालों - खासतौर पर पति का हमेशा मुझे समर्थन मिला।

सन्दर्भ स्रोत: पत्रिका 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...