एम्स की डॉ. रूपिंदर कौर को मिला स्त्री शक्ति सम्मान

blog-img

एम्स की डॉ. रूपिंदर कौर को मिला स्त्री शक्ति सम्मान

भोपाल। देश की विदेश मंत्री रही सुषमा स्वराज की याद में स्थापित ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ इस वर्ष मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रांसलेशन मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. रूपिंदर कौर कंवर को प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान नई चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए दिया गया है। राजधानी के एम्स में मरीज को बेहतर चिकित्सा की सुविधा मुहैया करने के लिए लगातार नवाचार किया जा रहे हैं। अनुसंधान और रोगी की देखभाल के लिए जारी प्रयासों का ही नतीजा है कि संस्थान की साख बढ़ी है और सम्मान भी मिल रहा है। डॉ. कौर को चिकित्सा अनुसंधान और मार्गदर्शन के लिए ‘स्त्री शक्ति सम्मान 2024’ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड नई चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को अपनाने, चिकित्सा अनुसंधान में साझेदारी और मेडिसिन का भविष्य माने जाने वाली नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया है। 

देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की याद में यह सम्मान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, इंजीनियरिंग और उद्यमिता के लिए दिया जाता है। एम्स के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने डॉ कौर को सम्मान मिलने पर कहा है कि इस सम्मान से संस्थान के संकाय सदस्य, रेजिडेंट्स और छात्र नए-नए अनुसंधान कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। यह महिलाओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करेगा। ज्ञात हो कि एम्स में लगातार नवाचार किया जा रहे हैं। शोध का सिलसिला जारी है और मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इसके प्रयास हो रहे हैं। यही कारण है कि यहां आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...