रंग विमर्श प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का

blog-img

रंग विमर्श प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का
प्रतिनिधित्व करेंगी शिवानी धुरिया

भोपाल। राजधानी की युवा और प्रतिभाशाली चित्रकार शिवानी धुरिया अपनी रंगों की अनूठी अभिव्यक्ति के साथ अब मुंबई के प्रतिष्ठित आर्ट प्लाज़ा गैलरी में अपनी कला का जादू बिखेरने जा रही हैं। 24 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाली सामूहिक चित्र प्रदर्शनी ‘रंग विमर्श’ में उनके चयनित चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इस प्रतिष्ठित ग्रुप शो में देश के 12 से अधिक राज्यों के चुने हुए कलाकार भाग लेंगे, जिनमें शिवानी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

रंगों की भाषा में संवेदनाओं की अभिव्यक्ति

भोपाल में जन्मी शिवानी बचपन से ही रंगों और कूचियों की सजीली दुनिया की ओर आकर्षित रही हैं। वे कहती हैं — “रंग मेरे लिए केवल माध्यम नहीं, बल्कि भावना की भाषा हैं। हर स्ट्रोक मेरे अनुभव और संवेदनाओं का विस्तार है।” उनका कहना है कि बचपन से ही उनके भीतर सृजन का बीज अंकुरित हुआ, जिसे उनके पिता के प्रोत्साहन और सहयोग ने एक गहन कलात्मक वृक्ष का रूप दिया।

कला बनी जीवन का स्थायी हिस्सा

शिवानी बताती हैं कि उनका परिवार संगीत के क्षेत्र से जुड़ा है। यही कारण था कि आरंभिक दिनों में उन्होंने संगीत को भी अपनाया, लेकिन कला के रंगों ने उन्हें हमेशा अपने पास बनाए रखा। संगीत में स्नातक करने के बाद उन्होंने फाइन आर्ट को अपने जीवन का स्थायी हिस्सा बना लिया।  शिवानी पिछले पांच से छह वर्षों से वे एब्स्ट्रैक्ट फॉर्म में कार्य कर रही हैं। उनका प्रिय माध्यम है एक्रेलिक ऑन वॉटरकलर, जिसके जरिए वे अपनी भावनाओं और अमूर्त विचारों को रूप देती हैं।

रंगों में जीवंत संवाद 

उनकी कृतियों में रंगों का संतुलन, गहराई और गति एक जीवंत संवाद रचते हैं। मुंबई की प्रदर्शनी ‘रंग विमर्श’ में उनके चित्र न केवल कलात्मक परिपक्वता को प्रदर्शित करेंगे, बल्कि यह भी सिद्ध करेंगे कि भोपाल की नई पीढ़ी भारतीय कला जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। शिवानी के लिए यह प्रदर्शनी सिर्फ एक कला आयोजन नहीं, बल्कि एक सपने के साकार होने का क्षण है — जहाँ उनकी कूची के हर स्पर्श में जीवन, संवेदना और सृजन का संगम झलकता है।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : स्व संप्रेषित

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जल संरक्षण की मिसाल बनीं ‘वॉटर वूमन’ सावित्री श्रीवास्तव
न्यूज़

जल संरक्षण की मिसाल बनीं ‘वॉटर वूमन’ सावित्री श्रीवास्तव

घर से शुरू हुआ जल संरक्षण आंदोलन, जल शक्ति मंत्रालय ने दिया ‘वॉटर हीरो’ का सम्मान

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड
न्यूज़

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड

रेडियोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिया व्याख्यान, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सम्मेलन में की शिरकत

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां