डॉ.प्रेरणा उपाध्याय को पायोनियर वुमेन ऑफ प्रोग्रेस अवॉर्ड

blog-img

डॉ.प्रेरणा उपाध्याय को पायोनियर वुमेन ऑफ प्रोग्रेस अवॉर्ड

छाया : दैनिक भास्कर

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के पूर्व एयर मार्शल डॉ. पवन कपूर ने सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. प्रेरणा उपाध्याय को पायोनियर वुमेन ऑफ प्रोग्रेस अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया।

डॉ. प्रेरणा ने भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्थित सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में उल्लेखनीय कार्य किया है। पिछले 30 वर्षों में उन्होंने एक लाख से अधिक नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन किया है। साथ ही वर्ष 1994 से अब तक मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 2200 से अधिक नेत्र प्रत्यारोपण भी किया है।

अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्थान सिक्स सिगमा ने डॉ. प्रेरणा के जीवनकालिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन माउंटेन मेडिसिन के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज और सिक्स सिगमा अवॉर्ड की डायरेक्टर अनीता भारद्वाज ने किया

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संरा महिला ने सराहा मप्र का महिला सुरक्षित पर्यटन मॉडल
न्यूज़

संरा महिला ने सराहा मप्र का महिला सुरक्षित पर्यटन मॉडल

​​​​​​​मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा आयोजित विशेष सत्र में शोको इशिकावा ने परियोजना से जुड़ी प्रशिक्षित महिलाओं से संवाद किय...

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...