संसद परिसर में ‘नारी शक्ति’ पर

blog-img

संसद परिसर में ‘नारी शक्ति’ पर
उद्बोधन देंगी भोपाल की भक्ति शर्मा

छाया : भक्ति शर्मा के फेसबुक अकाउंट से

भोपाल। संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान (ICPS) द्वारा 20 मार्च 2025 को संसद भवन परिसर स्थित संसद पुस्तकालय भवन (PLB- PARLIAMENT LIBRARY BUILDING) में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “महिलाएँ, संविधान एवं कानून : प्रतिनिधित्व, अधिकार और सुधार” विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें भारतीय समाज में महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर विस्तृत चर्चा होगी। 

इस आयोजन में भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भोपाल की बरखेड़ी अब्दुल्ला पंचायत से पूर्व सरपंच भक्ति शर्मा वक्ता के रूप में शामिल होंगी। भक्ति शर्मा देश की 100 सशक्त महिलाओं में शामिल रह चुकी हैं। उन्होंने सरपंच के रूप में कार्य करते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN- United Nations) की जनरल असेंबली में भारतीय पंचायत प्रणाली (Indian Panchayat System in the General Assembly) का प्रतिनिधित्व किया था। वे रायसीना डायलॉग (Global forums Raisina Dialogue) जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।

इस सेमिनार में महिलाओं की लोकतांत्रिक संस्थाओं में बढ़ती भागीदारी, उनके अधिकारों से जुड़े कानूनी सुधारों और नीति निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। यह आयोजन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संरा महिला ने सराहा मप्र का महिला सुरक्षित पर्यटन मॉडल
न्यूज़

संरा महिला ने सराहा मप्र का महिला सुरक्षित पर्यटन मॉडल

​​​​​​​मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा आयोजित विशेष सत्र में शोको इशिकावा ने परियोजना से जुड़ी प्रशिक्षित महिलाओं से संवाद किय...

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...