भोपाल  की अपेक्षा ने जीता 'यूनिवर्सल वुमन सोशल प्रोजेक्ट' का खिताब

blog-img

भोपाल  की अपेक्षा ने जीता 'यूनिवर्सल वुमन सोशल प्रोजेक्ट' का खिताब

छाया : स्व संप्रेषित

भोपाल की  मॉडल अपेक्षा डबराल ने कंबोडिया में आयोजित यूनिवर्सल वुमन-2024 कॉन्टेस्ट में ‘यूनिवर्सल  वुमन 2024 सोशल प्रोजेक्ट’ का खिताब अपने नाम किया है। उन्हें ये खिताब वुमन हेल्थ और वुमन एम्पावरमेंट के लिए मिला है। उन्होंने थीम के आधार पर 'महिलाओं के पीरियड्स के दिनों में उन्हें किस तरीके से अपनी केयर करनी चाहिए और कितनी सावधानी रखनी चाहिए' विषय पर प्रोजेक्ट तैयार किया था। जिसे काफी पसंद किया गया और उनका प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लेवल पर टॉप में आया। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, अपेक्षा यूनिवर्सल वूमेन के लिए लगातार जुटी हुई थीं। उन्होंने बताया ​कि ​वे ​देश​ की  इकलौती महिला हैं, जो शीर्ष 24 तक पहुंची और खिताब भी जीता।

अपेक्षा एक प्रिंट और रनवे मॉडल हैं, जिन्होंने मिसेज एमपी 2022, मिसेज पॉपुलर, मिसेज कैटवॉक और मिसेज इंडिया (Empress of the Nation) 2023 का खिताब जीता है। इसी के तहत उनका चयन इस कॉन्टेस्ट के लिए हुआ। यह कॉन्टेस्ट 22 मार्च को कंबोडिया की राजधानी फ्नोम पेन्ह में हुआ। इसमें 50 से ज्यादा देश की महिलाओं ने भाग लिया। इसमें अपेक्षा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वे एक दशक से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचारिका, वक्ता, संरक्षक और सौंदर्य विशेषज्ञ, पेजेंट छवि कोच के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वे लोरियल इंडिया, टाइम्स फैशन वीक और वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम के लिए रनवे मॉडल और शो स्टॉपर भी रही हैं। इतना ही नहीं, वे  महिलाओं के स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता (पीरियड पॉजिटिविटी) के प्रति सामाजिक जागरूकता अभियानों में कलाकुंज फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करती हैं।

संदर्भ स्रोत : अपेक्षा डबराल द्वारा प्रेषित

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संरा महिला ने सराहा मप्र का महिला सुरक्षित पर्यटन मॉडल
न्यूज़

संरा महिला ने सराहा मप्र का महिला सुरक्षित पर्यटन मॉडल

​​​​​​​मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा आयोजित विशेष सत्र में शोको इशिकावा ने परियोजना से जुड़ी प्रशिक्षित महिलाओं से संवाद किय...

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...