सेवासदन की भारती जनियानी यंग

blog-img

सेवासदन की भारती जनियानी यंग
सिस्टम लीडर अवार्ड से सम्मानित होंगी

छाया :सेवा सदन आई हॉस्पिटल के फेसबुक पेज से 

अंधत्व नियंत्रण के क्षेत्र में काम रही इंटर नेशनल एजेन्सी आईएपीबी (इंटरनेशनल अवार्ड फॉर प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस) के यंग सिस्टम लीडर अवार्ड -2025 की घोषणा कर दी है, वैश्विक स्तरीय इस अवार्ड के लिये भारत से दो सिस्टम थिंकर्स चुने गये हैं। एक सेवासदन नेत्र चिकित्सालय की सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर भारती जनियानी हैं, जबकि अन्य आठ चिन्ह्ति यंग सिस्टम लीडर्स बोट्सवाना, इथोपिया, लेबनान, पाकिस्तान, इज़राइल, सिंगापुर और एक अन्य देश के हैं।

ये सिस्टम थिंकर्स काठमाण्डू नेपाल में आईएपीबी के “2030 इन साइट लाइफ” कार्यक्रम में इस क्षेत्र के वैश्विक प्रतिनिधियों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। चयनित सिस्टम थिंकर्स को मई माह में काठमाण्डू, नेपाल में सम्मानित किया जायेगा । इसके पहले चयनित सिस्टम थिंकर्स को काठमाण्डू में 29 अप्रैल से 01 मई तक आईएपीबी के “2030 इनसाइट कार्यक्रम” के अन्तर्गत अंधत्व नियंत्रण के क्षेत्र में अपने नवाचारों, परिचर्चाओं और वैश्विक लीडर्स के साथ विचार विमर्श करेंगे ताकि उनके विचारों को कार्यक्रम में शामिल किया जा सके।

आईएपीबी की अध्यक्ष कैरोलीन केसी ने सिस्टम थिंकर्स को नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम को वैश्विक स्तर पर नया स्वरूप देने के लिये अपनाये जाने वाले नवाचारों को जानने के लिये आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को अहम बताया है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार-पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...