बॉम्बे हाईकोर्ट : बेरोजगार पति को गुजारा भत्ता दे पत्नी

blog-img

बॉम्बे हाईकोर्ट : बेरोजगार पति को गुजारा भत्ता दे पत्नी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें एक पत्नी को अपने बेरोजगार पति को ₹10,000 महीने गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया गया था। यह फैसला उस पारंपरिक कानूनी धारणा को चुनौती देता है, जहां आम तौर पर पति को पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया जाता है। हाईकोर्ट का फैसला निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली पत्नी की याचिका के जवाब में आया था। महिला का पति मेडिकल बीमारियों से भी पीड़ित है, उसे ₹10,000 का गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया गया था। 

अदालत ने क्या टिप्पणी की?

वैवाहिक विवाद की कार्रवाई के दौरान अगर कोई भी पक्ष अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ है, तो वह दूसरे पक्ष से गुजारा भत्ता देने की मांग कर सकता है। इस मामले में पत्नी को अपने बेरोजगार पति को गुजारा भत्ता देने का शुरुआती आदेश 13 मार्च, 2020 को कल्याण की एक अदालत ने जारी किया था। इस निर्देश को चुनौती देते हुए पत्नी ने गुजारा भत्ता देने में असमर्थता का तर्क देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

पत्नी ने कहा- मैं इस्तीफा दे चुकी हूं

दरअसल, पत्नी ने कहा है कि उसने बैंक की ब्रांच मैनेजर के पद से इस्तीफा दे दिया था,  महिला ने बेरोजगार होने के अपने दावे के समर्थन में 2019 का एक त्याग पत्र दिखाया था। हालांकि निचली अदालत ने माना था कि पत्नी होम लोन का भुगतान कर रही थी और अपने नाबालिग बच्चे का खर्च भी उठा रही थी, तो वह उस सोर्स के बारे में बताए, जिससे यह खर्च पूरा किया जा रहा है। कल्याण की अदालत ने कहा था कि, बैंक से इस्तीफा देने के बाद, भी पत्नी कमा रही थी और उसके पास आय का एक स्रोत था।

साल 2016 का है मामला

मामला कुछ ऐसा था कि, साल 2016 में पति ने तलाक के लिए याचिका दायर की थी। पत्नी और पति ने एक-दूसरे से अंतरिम भरण-पोषण की मांग करते हुए आवेदन दायर किया था, जबकि निचली अदालत ने पत्नी के आवेदन को खारिज कर दिया, उसने पति के आवेदन को स्वीकार कर लिया, जिसमें पत्नी को पति को ₹10,000 का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था, क्योंकि पति ने कहा था कि पत्नी बैंक में प्रति माह लगभग ₹65,000 कमा रही थी। पत्नी ने आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी

 

इन्हें भी पढ़िए...

मप्र हाईकोर्ट : शादी की ज़िम्मेदारियों के लिए नौकरी छोड़ने वाली पत्नी भरण-पोषण की हकदार

इलाहाबाद हाईकोर्ट : गुजारा भत्ता से बचने के लिए ‘साथ रहने’ का बहाना नहीं चलेगा

 

हाईकोर्ट ने बरकरार रखा फैसला

हाईकोर्ट में जस्टिस शर्मिला देशमुख ने कहा कि पत्नी के वकील ने इस बात पर विवाद नहीं किया कि आज की तारीख में पत्नी कमा रही है। पीठ ने कहा कि निचली अदालत में भी पत्नी ने अपनी आय के संबंध में कोई दस्तावेजी साक्ष्य दाखिल नहीं किया। अगर यह पत्नी का तर्क था कि उस पर कुछ खर्चों के भुगतान का दायित्व था, तो उसके लिए इसे रिकॉर्ड पर रखना जरूरी था ताकि ट्रायल कोर्ट खर्च की मात्रा का आकलन कर सके। 

पीठ ने आगे कहा कि किसी भी सामग्री के अभाव में अंतरिम गुजारा भत्ता देने के चरण में, अनुमान लगाने के कुछ तत्व शामिल होते हैं और पार्टियों की आय पर विचार करते हुए, ट्रायल कोर्ट गुजारा भत्ता की मात्रा का पता लगाता है। पीठ ने अंत में कहा कि “भले ही यह मान लिया जाए कि पत्नी को कुछ खर्च वहन करने हैं, यह उस पर निर्भर है। ट्रायल कोर्ट के समक्ष आवश्यक सामग्री रखें ताकि ट्रायल कोर्ट दिए जाने वाले भरण-पोषण की मात्रा का आकलन करने की स्थिति में हो। दुर्भाग्य से मामले में ऐसा नहीं किया गया है।”

संदर्भ स्रोत : आज तक

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...