एशियाई कूडो चैंपियनशिप : शाजापुर की अनुज्ञा ने जीता कांस्य

blog-img

एशियाई कूडो चैंपियनशिप : शाजापुर की अनुज्ञा ने जीता कांस्य

छाया : खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश के फेसबुक पेज से

भोपाल। जापान के टोक्यो शहर में दो से पांच नवंबर 2025 तक आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की अनुज्ञा शर्मा ने देश को कांस्य पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। चैम्पियनशिप में हुए फाइनल मुकाबले में अनुज्ञा ने अपनी कैटेगरी- 220 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जापान की खिलाड़ी को परास्त कर यह पदक अर्जित किया। 

उल्लेखनीय है क कूडो की एशियाई चैंपियनशिप टोक्यो, जापान के लिए दो और तीन अगस्त, 2025 को एथलेटिका जिम सूरत, गुजरात में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल में अनुज्ञा का चयन हुआ, जिसमें अनुज्ञा ने फाइट जीतकर एशियाई चैंपियन शिप के लिए अपना स्थान पक्का किया। सिलेक्शन ट्रॉयल में देश के कई राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

कूडो इंडिया टीम के जापान रवाना होने से पहले 30 अक्टूबर को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने टीम इंडिया से मुलाकात की। अक्षय कुमार ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। भारतीय कूडो टीम हांशी मेहुल वोहरा के नेतृत्व में 31 अक्टूबर 2025 को मुंबई से टोक्यो के लिए रवाना हुई। हांशी मेहुल वोहरा और कूड़ो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद एजाज़ खान ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में ही अनुज्ञा ने यह उपलब्धि अर्जित की है। 

कूड़ो खेल में शाजापुर की प्रतिभावान खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा की लगन, कड़ी मेहनत और जुनून की बदौलत मध्य प्रदेश और देश गौरवान्वित हुआ है। शाजापुर की बेटी ने टोक्यो में भारत का झंडा फहराकर अपने परिजनों के स्वप्न को साकार किया है। अनुज्ञा की इस उपलब्धि पर खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों एवं परिजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए अनुज्ञा को बधाई दी है। 

कूड़ो एसोसिएशन शाजापुर के सेक्रेटरी एवं कोच राजीव लोचन शर्मा से अनुज्ञा खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच शर्मा ने बताया कि अनुज्ञा ने अक्षय कुमार कूड़ो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दो स्वर्ण और 1 रजत पदक देश को दिलाया है। राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अनुज्ञा ने चार स्वर्ण, दो रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसके अलावा अनुज्ञा ने फेडरेशन कप में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...