हिमाचल हाईकोर्ट : शादी का झूठा वादा और

blog-img

हिमाचल हाईकोर्ट : शादी का झूठा वादा और
बार-बार टालना बलात्कार का आधार नहीं

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रेप केस में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को बदलते हुए कहा कि यदि दो व्यक्ति लंबे समय तक रिश्ते में रहते हैं, तो यह मान लेना कठिन होता है कि उनका यौन संबंध केवल शादी के वादे पर आधारित था। यह टिप्पणी हाईकोर्ट ने उस मामले में की, जहां पांच साल से संबंध में रह रही महिला ने अपने साथी पर बलात्कार का आरोप लगाया था। नाहन की फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को पलटते हुए, हाईकोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला यह साबित करने में असफल रही कि आरोपी पुरुष ने उससे विवाह करने से इनकार किया था, खासकर जब दोनों ने स्वेच्छा से लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए थे। 

न्यायमूर्ति राकेश कैंथला की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि पांच वर्षों तक चले संबंध को केवल शादी के वादे पर आधारित यौन संबंध मानना कठिन होगा। अतः ट्रायल कोर्ट का आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(n) (बलात्कार) के तहत आरोप तय करना उचित नहीं था। हाईकोर्ट ने आरोपी की उस अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें उसने सिरमौर जिले की नाहन फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोप तय करने को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि शिकायतकर्ता महिला की एफआईआर में ऐसा कोई स्पष्ट आरोप नहीं था कि आरोपी ने शादी से इनकार किया था।

जानें पूरा मामला 

शिकायत के अनुसार, दोनों की शादी 2014 में तय हुई थी, लेकिन यह कई बार टली और आखिरकार 2021 में महिला ने यह आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार ने दहेज की मांग की थी, जिसके चलते विवाह नहीं हो पाया। लेकिन अदालत ने यह भी देखा कि गवाहों के बयानों से यह साबित नहीं होता कि दहेज की मांग स्वयं पुरुष ने की थी। इस कारण दहेज निषेध अधिनियम के तहत लगाए गए आरोप भी सही नहीं थे। पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के महेश दामू खरे बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले का हवाला भी दिया, जिसमें कहा गया था कि यदि कोई महिला सभी संभावित परिणामों को जानने के बाद भी सहमति देती है, तो यह उसकी जानबूझकर दी गई सहमति मानी जाएगी।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...