अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन टेनकॉन 2025 : मैनिट

blog-img

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन टेनकॉन 2025 : मैनिट
भोपाल की आकांक्षा ने प्रस्तुत किया शोधपत्र

छाया : सुरेश बिहारी के इंस्टाग्राम पेज से

भोपाल के मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने मलेशिया में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन टेनकॉन 2025 में अपना शोधपत्र प्रस्तुत कर संस्थान और देश का गौरव बढ़ाया। यह सम्मेलन इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स रीजन 10 की फ्लैगशिप कॉन्फ्रेस है, जो 27 से 30 अक्टूबर 2025 तक मलेशिया के कोटा किनाबालु शहर में आयोजित हुई, जिसमे पूरे विश्व भर से विशेषज्ञ एवं शोधाथी शामिल हुए है।

आकांक्षा शर्मा का शोधकार्य कंप्यूटिंग एवं कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस विषय क्षेत्र से संबंधित है, जिसे उन्होंने अपने मार्गदर्शक डॉ. चंदन कुमार वर्मा के निर्देशन में संपन्न किया। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे मैनिट प्रशासन, विभागाध्यक्ष तथा विभाग के संकाय सदस्यों का अमूल्य सहयोग और मार्गदर्शन रहा। सम्मेलन में भाग लेने हेतु आकांक्षा को अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) की इंटरनेशनल ट्रैवल सपोर्ट(आईटीएस ) योजना के अंतर्गत संस्थान द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इस सहयोग की बदौलत उन्हें वैश्विक रिसर्च मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह सफलता न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि मैनिट और भारत की वैज्ञानिक-शोध क्षमता को विश्व स्तर पर मजबूत करती है। बता दें कि यह सम्मेलन आईईईई (इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स) रीजन-10 की फ्लैगशिप कॉन्फ्रेंस है, जिसमें दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल होते हैं।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...