अग्निपथ से डेब्यू के बाद फिर धमाल मचाने को तैयार कनिका

blog-img

अग्निपथ से डेब्यू के बाद फिर धमाल मचाने को तैयार कनिका

छाया : जी न्यूज 

भोपाल। मासूम चेहरे और संवेदनशील अभिनय से फिल्म अग्निपथ में रितिक रोशन के साथ भाई-बहन के प्रेम को रुपहले परदे पर उतारकर 13 साल पहले सुर्खियों में आईं भोपाल की कनिका तिवारी एक बार फिर फिल्मी दुनिया में वापसी के लिये तैयार हैं। वे श्रेयस तलपड़े और राजपाल यादव के साथ फ़िल्म 'मनु और मुन्नी की शादी' में अपना हुनर दिखने जा रही हैं। इस फ़िल्म  की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब प्रदर्शन का इंतज़ार है।

कनिका ने बताया कि अग्निपथ के बाद उन्होंने एक के बाद एक तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्में की थीं। चूंकि उनका सपना कारोबारी बनने का था तो बीच में उन्होंने पढ़ाई से अवकाश ले लिया था। जयपुर से बीबीए-एमबीए करने के बाद अब वे फ़िल्मों में वापस आ रही हैं। 'मनु और मुन्नी की शादी' में श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, आकाश दाबले और अतुल श्रीवास्तव जैसे जाने-माने कलाकारों के साथ वे मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगी।  

'अग्निपथ' में अवसर मिलने की कहानी याद करते हुए कनिका बताती हैं कि ब्लॉकबस्टर फ़िल्म मिलना मेरे लिये किसी सपने से कम नहीं था। वर्ष 2011 में स्कूल में पढ़ाई के दौरान मैं एंकरिंग क्लास जाती थी। वहां मेरी मुलाकात एक कास्टिंग डायरेक्टर से हुई जो उस वक्त अग्निपथ' फिल्म के लिए पात्रों का चुनाव कर रहे थे। उन्होंने मुझे तस्वीरें भेजने के लिए कहा, फिर ऑडिशन हुआ और इस तरह में अग्निपथ फिल्म के लिए चुनी गई। उससे पहले मैंने कभी एक्टिंग का कोई कोर्स नहीं किया था. इसलिए मैं काफी नर्वस थी, लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद वहां का माहौल ऐसा था कि मेरे लिए काम करना काफ़ी आसान हो गया। शायद इसलिए मैं अग्निपथ फ़िल्म में अच्छा अभिनय कर सकी।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...