नेशनल गेम्स: भोपाल की दिव्या को मुक्केबाजी में स्वर्ण

blog-img

नेशनल गेम्स: भोपाल की दिव्या को मुक्केबाजी में स्वर्ण

छाया : डायरेक्टरेट ऑफ़ स्पोर्ट्स एमपी के इन्स्टाग्राम पेज से

भोपाल मप्र राज्य अकादमी भोपाल की बॉक्सर दिव्या पवार ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मुक्के बरसाते हुए स्वर्ण जीत लिया। दिव्या मप्र राज्य अकादमी में 2015 से प्रशिक्षण ले रही है।

पिछली बार राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली दिव्या ने स्वर्ण पदक पर खुशी प्रदर्शित की है। उन्होंने बताया कि मेरे कोच ने हमेशा मुझ पर यकीन किया है, उन्हीं का विश्वास है कि में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा कर सकी हूं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेया अपने प्रशिक्षकों को दिया है। दिव्या ने कहा कि प्रशिक्षकों ने मुझ पर विश्वास जताया है और मेरे खेल को निखारा है। आज परिणाम सबके सामने स्वर्ण पदक के रूप में है। 

उन्होंने फाइनल मुकाबले में अपनाई रणनीति के बारे में कहा कि मैंने पहले वाले मुकाबले देखे और अपने खेल का सुधारा है। प्रशिक्षकों के दिशा-निर्देशों का पालन किया और पूरे समय दबाव बनाए रखा था।

मप्र राज्य अकादमी के मुख्य कोच रोशनलाल ने कहा कि दिव्या में बहुत संभावनाएं है, वह समर्पित मुक्केबाज है। वह कभी भी अपनी हार से निराश नहीं होती है, बल्कि हमेश सीखने का प्रयास करती है। आज का स्वर्ण पदक दिव्या की मेहनत और लगन का फल है। महिला कोच नेहा कश्यप ने भी दिव्या की तारीफ करते हुए कहा कि खेल के प्रति उसका समर्पण देखते बनता है, अभ्यास में कभी पीछे नहीं हटती।

सन्दर्भ स्रोत : नव दुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...