मप्र की शिवानी ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण

blog-img

मप्र की शिवानी ने राष्ट्रीय खेलों में जीता स्वर्ण

छाया : नई दुनिया 

गुजरात में आयोजित हो रहे राष्‍ट्रीय खेलों में छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश की शिवानी पवार ने कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 50 किलो वर्ग के फाइनल में शिवानी ने उत्तर प्रदेश की एशियन चैंपियन नीलम को 6-1 से काउंटर अटैक लगाकर पराजित किया। सेमीफाइनल में उन्होंने महाराष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय पहलवान नंदिनी को 10-0 से मात दी। इससे पहले के मुकाबलों में शिवानी ने जम्मू कश्मीर की संजना को 10- 0 पंजाब की मनप्रीत को 10-0 से पराजित किया। शिवानी इससे पहले 2021 सर्बिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप अंडर-23 में भी रजत जीत चुकी हैं। 

साधारण किसान परिवार की बेटी शिवानी के पिता नंदलाल पवार के पास केवल 3 एकड़ जमीन है. नंदलाल ने तीनों बेटियों और बेटे को उनका करियर खुद चुनने की आजादी दी। समाज के तानों के बाद भी बेटियों को रेसलिंग के लिए पूरा सहयोग किया। शिवानी अपने स्कूल के दिनों में फुटबॉल और एथलेटिक्स की तरफ आकर्षित थीं। उन्होंने मध्य प्रदेश के उमरेठ के पंडित विशंभर नाथ हाई स्कूल में पढ़ाई की। उनके एथलेटिक्स से लगाव से प्रभावित होकर, उनके कोच कलशराम मार्सकोले ने उन्हें फुटबॉल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। संयोग से, पवार को यह खेल पसंद था और उन्होंने स्कूल फुटबॉल टीम के साथ अपनी पहली उपस्थिति में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जगह बनाई।

फुटबॉल से कुश्ती में रखा कदम

पूर्व कुश्ती चैंपियन फातिमा बानो ने उन्हें छिंदवाड़ा में आयोजित एक टूर्नामेंट में देखा और उन्हें लगा कि उनमें शीर्ष पहलवान बनने की क्षमता है। बानो के प्रयासों से ही शिवानी कुश्ती की मूल बातें सीखने के लिए भोपाल में एमपी खेल अकादमी में शामिल हुईं। 

शुरुआत में सुनने पड़े ताने

परिवार ने जब शिवानी को कुश्ती में भेजने का फैसला किया तो शुरुआत में समाज के ताने भी मिले.  लोग कहा करते थे कि लड़की है, लड़की को कोई कुश्ती में भेजता है क्या? लेकिन यही लोग अब जब शिवानी अपने गाँव आती है, तो मुलाक़ात और बातचीत करना चाहते हैं। शिवानी से बड़ी बहन भारती पवार हैं जिनकी शादी हो गई है. वो भी रेसलर थी और शिवानी की छोटी बहन सोनू पवार भी रेसलर हैं, जो शिवानी के साथ दिल्ली में रहती हैं। 

संदर्भ स्रोत - नई दुनिया 

सम्पादन- मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...