मजदूर परिवार की बेटी सेना में भर्ती

blog-img

मजदूर परिवार की बेटी सेना में भर्ती

छाया: इंडिया टीवी

फौज ट्रेनिंग से घर लौटने बेटी का गांव में जोरदार स्वागत 

राजगढ़। कहते हैं कि हिम्मत, हौसला और जज्बा हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। यही राजगढ़ जिले के गांव पिपल्या रसोड़ा की बेहद गरीब परिवार की संध्या भिलाला ने किया, जिसने स्कूल की पढ़ाई मजदूरी करके पूरी की और नौकरी करने के लिए फौज को चुका। संध्या ने बचपन से ही फौज में जाने का सपना देखा था। ऐसे में भारतीय सेना में चयन होने और 8 महीने की ट्रेनिंग पूरा कर संध्या जब गांव पहुंची तो गांव ने उसे पलकों पर बैठा लिया। गांव वालों ने फौजी बेटी को घोड़े पर बैठाकर उसका स्वागत किया। पूरे गांव में जुलूस निकाला गया।

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील के ग्राम पिपल्या रसोड़ा मे रहने वाले गरीब मजदूर देवचंद भिलाला की बेटी संध्या भिलाला का अप्रैल 2021 में सीमा सुरक्षा बल के लिए चयन हुआ था। राजस्थान में आर्मी की 8 महीने की ट्रेनिंग खत्म कर जब गाँव की लाडली संध्या वर्दी में अपने गाँव लौटी तो गांव वालों ने अपनी उसके स्वागत का ऐसा इंतजाम कर रखा था कि उसे भरोसा ही नहीं हुआ। फौज की वर्दी में घोड़े पर बैठे हुए संध्या की आंखें भी भीग गई।

गांव वालों ने न केवल संध्या को घोड़े पर बैठाया बल्कि फूल मालाओं के साथ उसका स्वागत भी किया। गांव वालों के दिलों में देशभक्ति और अपने प्रति अपार प्रेम देखकर संध्या खुद को रोक नहीं पाई और ढोल धमाकों पर थिरक उठी। बता दें कि पिपल्या रसोड़ गांव में रहने वाली संध्या के पिता देवचंद भिलाला मजदूरी करते हैं। संध्या की दो बहने और दो भाई भी हैं, जिनमें से वह तीसरे नंबर की है। वह पढ़ाई के लिए दूसरों के खेतों में मजदूरी करती थीं।

12वीं पास करने के बाद संध्या ने प्राइवेट नौकरी करके एम.ए. की पढ़ाई पूरी की। लेकिन, उनमें फौज में जाने का जुनून था। उनके इस जुनून के पीछे गांव के दो लोग हैं, जो पहले से ही सेना में थे। फौज में जाने के इसी जुनून के चलते अपने काम के साथ-साथ संध्या ने फौज की परीक्षा दी। 7 साल प्रयास करने और दो बार फौज में असफल होने के बाद भी उसने हार नहीं मानी और अब वह फौज का हिस्सा हो गई हैं।

संध्या ने रोज सुबह 5 बजे उठकर दौड़ लगाने से लेकर तमाम वह काम किए, जिसके चलते आज संध्या का चयन सीमा सुरक्षा बल में हुआ है। संध्या नेपाल-भूटान के बॉर्डर पर देश की सीमाओं की सुरक्षा करेंगी।

सन्दर्भ स्रोत – इंडिया टीवी

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



ईशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

ईशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं।