जन्म दिनांक : 27 मार्च, जन्म स्थान : सुसनेर (जिला : आगर मालवा)
माता : श्रीमती उषा देवी लड्ढा, पिता : श्री राधारमण लड्ढा
जीवन साथी : श्री नितिन योगी, संतान : पुत्री (01)
शिक्षा : बी.कॉम (वाणिज्य), बीएफए/ एमएफए (पेंटिंग- Government Institute of Fine Art Indore), इंटरमीडिएट ड्राइंग ग्रेड परीक्षा (महाराष्ट्र शासन, मुंबई)
व्यवसाय : शिक्षिका (फाइन आर्ट्स) एवं समकालीन दृश्य कलाकार
करियर यात्रा / जीवन यात्रा : बचपन से ही कला के प्रति उनका स्वाभाविक आकर्षण रहा, हालांकि उस समय न तो पर्याप्त संसाधन उपलब्ध थे और न ही इस क्षेत्र की स्पष्ट जानकारी. उनकी कलात्मक समझ एक साधारण पेंसिल तक सीमित थी, और कला उनके लिए सहज अभिव्यक्ति का माध्यम मात्र थी.
वाणिज्य (बी.कॉम) की पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने बीएफए एवं एमएफए की शिक्षा प्राप्त की, एमएफए की पढ़ाई के दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष दस में स्थान हासिल किया. शिक्षा पूर्ण करने के साथ ही उन्हें मप्र शासन की सेवा प्राप्त हुई.
वर्तमान में वे शासकीय ललित कला महाविद्यालय, इंदौर में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही एक सक्रिय कलाकार के रूप में निरंतर सृजनशील हैं. वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कलाकृतियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर रही हैं.
उपलब्धियां / पुरस्कार
• ‘स्त्री रंग’ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 5 महिला कलाकारों का समूह शो कैनरीज फाइन आर्ट गैलरी-इंदौर (2026)
• ‘सृष्टि’ : प्रीतम लाल दुआ आर्ट गैलरी समूह प्रदर्शनी-इंदौर (2026)
• ‘अननोन 2020’ – एसिमेट्री आर्ट ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी-जबलपुर (2020)
• ‘राग रंग’ डी.पी.शर्मा स्मृति ऑनलाइन समूह प्रदर्शनी- ग्वालियर (2020)
• 2018- ‘बॉक्स इन बॉक्स’ ग्रुप शो - कैनरीज़ नेशनल गैलरी-इंदौर (2018)
• ‘रंग आकार’ : उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी भोपाल द्वारा, कैनरीज नेशनल गैलरी-इंदौर (2017)
• ‘ऑलमोस्ट ब्लू’ ग्रुप शो- कैनरीज़ आर्ट गैलरी- इंदौर (2016)
• ‘सिम्फनी’ समूह प्रदर्शनी- प्रीतम लाल दुआ आर्ट गैलरी- इंदौर (2016)
• ‘आर्ट स्कैप्स’ तीसरी अखिल भारतीय महिला कलाकारों की समकालीन कला प्रदर्शनी-ललित कला संग्रहालय, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ (2014)
• इंडो-कोरिया आर्ट एग्जीबिशन, AIFACS- नई दिल्ली (2013)
• द फीमेल प्रोजेक्ट, आर्टिकल गैलरी, बर्मिंघम, इंग्लैंड (यू.के. 2013)
• द ग्रेंड प्रिंट मेकिंग शो, जहांगीर आर्ट गैलरी-मुंबई (2013)
• ‘नव तुलिक’ समूह शो, देवलालीकर कला वीथिका-इंदौर (2013)
• ‘प्रारम्भ’ ग्रुप शो, ऑर्बिट मॉल-इंदौर (2013)
• ‘यंग्स’ ग्रुप शो, स्वराज भवन- भोपाल (2013)
• क्लॉथ, पेपर, सीजर मिक्स मीडिया और कोलाज आर्ट शो, आइकॉन आर्ट गैलेरी- हैदराबाद (2012)
• ‘अर्क’ : समूह प्रदर्शनी, तानसेन कला वीथिका-ग्वालियर (2011)
• ‘अर्क’ : समूह प्रदर्शनी, प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी-इंदौर (2011)
• तीसरी अखिल भारतीय महिला कलाकार वार्षिक कला प्रदर्शनी-नई दिल्ली (2010)
• AVIGHNA, गणेश प्रदर्शनी, देवलालीकर कला वीथिका- इंदौर (2009)
सहभागिता
• ‘इंदौर गौरव कला पर्व’ समूह प्रदर्शनी, प्रीतम लाल दुआ सभागृह-इंदौर (2022)
• आर्ट फेमिली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन महिला कला मेला (2021)
• आर्ट फेस्टिवल ऑफ़ कोलकाता सेंटर फॉर क्रिएटिविटी-कोलकाता (2020)
• राष्ट्रीय प्रदर्शनी : अखिल भारतीय कालिदास समारोह-उज्जैन (2020)
• मप्र स्टेट अवार्ड एग्जीबिशन-रानी दुर्गावती संग्रहालय, जबलपुर (2019)
• वार्षिक प्रदर्शनी, ललित कला अकादमी-कर्नाटक (2017)
• ‘रंग अमीर’ प्रीतम लाल दुआ सभागृह-इंदौर (2016)
• मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर आर्ट एग्जीबिशन- खजुराहो (2015)
• इंटरनेशनल वीक ऑफ़ आर्ट्स एजुकेशन वर्कशॉप- म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट-नई दिल्ली (2013)
• एम.पी स्टेट एग्जीबिशन- खजुराहो (2013)
• स्टेट एग्जीबिशन 'रज़ा पुरस्कार प्रदर्शनी'-भोपाल (2012)
• सर जे.जे. इंस्टीट्यूट ऑफ़ एप्लाइड आर्ट, मुंबई द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी (2010)
• राष्ट्रीय प्रदर्शनी 'चित्रा संथे'- मैसूर (2010)
• राष्ट्रीय प्रदर्शनी 'अखिल भारतीय उर्दू प्रदर्शनी', कर्नाटक चित्रकला परिषद-बैंगलोर (2009)
• राष्ट्रीय प्रदर्शनी 'दूसरा अखिल भारतीय आर्ट फेस्ट'- दिल्ली (2009)
• राज्य प्रदर्शनी 'रज़ा पुरस्कार प्रदर्शनी'- ग्वालियर (2009)
पुरस्कार
• नारायण श्रीधर बेंद्रे अवॉर्ड, एम.पी. स्टेट अवॉर्ड एग्ज़ीबिशन- भोपाल (2019)
• “बेटी बचाओ अभियान” पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार (2013)
• मीरा कला सम्मान/स्वर्ण पदक- इंदौर (2013)
• वार्षिक आर्ट फेस्टिवल-GIFA, इंदौर में प्रथम पुरस्कार (2010)
• न्यूज़पेपर इंस्टॉलेशन, Sir J. J. Institute of Applied Art, मुंबई – प्रथम पुरस्कार (2010)
• राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रदर्शनियों, कला शिविरों तथा वर्कशॉप में सक्रिय सहभागिता
संग्रह
• कलाकृतियाँ मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, त्रिवेणी कला संग्रहालय (उज्जैन) सहित विभिन्न निजी संग्रहों में संकलित हैं
विदेश यात्रा : विदेश यात्रा नहीं, किन्तु अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों (यू.के.) में सहभागिता
रुचियाँ : चित्रकला, प्रिंटमेकिंग, मिक्स मीडिया, यात्रा, सांस्कृतिक अध्ययन एवं शिक्षण
अन्य जानकारी :
• गुंजन ने अपनी शादी का आयोजन वृद्धाश्रम में इस भावना के साथ किया कि इन वृद्धजनों का अकेलापन कुछ समय के लिए ही सही, कम हो सके।
• उनके विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है. इसे वे अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि मानती हैं.