जन्म दिनांक : 18 जनवरी, जन्म स्थान : नाशिक, महाराष्ट्र
माता : श्रीमती प्रभा दि . कायदे, पिता : श्री दि.ना. कायदे
जीवन साथी : श्री विकास का. ठाकुर, संतान : पुत्र -01, पुत्री -01
शिक्षा : बी.ए. (इकोनॉमिक्स एवं कॉमर्स), पी.जी.डी.सी.ए. (कम्प्यूटर एवं सिस्टम एनालिसिस)
व्यवसाय : लेखन/अभिनय
कार्यानुभव
• विवाह से पूर्व मुंबई में लगभग पाँच वर्षों तक कम्प्यूटर प्रोग्रामर एवं सिस्टम एनालिस्ट के रूप में कार्य किया
• विवाह के पश्चात भोपाल में स्कॉलर्स होम पब्लिक स्कूल तथा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, भेल में कुछ समय तक अंग्रेज़ी एवं कम्प्यूटर विषय की शिक्षिका के रूप में कार्य किया
• इसके अतिरिक्त कुछ समय तक विद्यार्थियों को घर पर ट्यूशन के माध्यम से शिक्षा प्रदान की
करियर यात्रा / जीवन यात्रा
बाल्यकाल से ही संगीत, लेखन और अभिनय में विशेष रुचि रही है. गांधर्व महाविद्यालय की शास्त्रीय संगीत की तीन परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं. विद्यालयीन जीवन से ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेख और कविताएँ प्रकाशित होते रहे हैं. मुंबई के अनेक नाट्यगृहों में मंचित नाटकों में अभिनय करते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता.
उपलब्धियाँ / पुरस्कार
प्रकाशन - ‘काव्यांजली” काव्य संग्रह (प्रस्तावना सुप्रसिद्ध कवि मंगेश पाडगावकर द्वारा लिखी गई.
रामायण के पात्र भरत की अर्धांगिनी मांडवी की व्यथा पर आधारित एक खंडकाव्य भी प्रकाशित.
अभिनय - नाट्य क्षेत्र में भी कई प्रतिष्ठित निर्देशकों के मार्गदर्शन में अनेक नाटकों (कालचक्र, देखणी बायको दुसऱ्याची, बोल बाबी बोल, अप्पाजींचे सेक्रेटरी, त्रासदी, तुझे आहे तुजपाशी, मैत्रेयी, होणार सासू मी ह्या घरची) में अभिनय
सम्मान
• अखिल भारतीय मराठी साहित्य महामंडळ, मराठी भाषा रक्षण समिति (इंदौर), मुक्त संवाद साहित्यिक समिति (इंदौर), सप्तवर्णी कला साहित्य सृजन शोध पीठ (भोपाल), महाराष्ट्र समाज, स्त्री सखी मंडल, आपुलकी महाराष्ट्र मंडल आदि कई प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं द्वारा साहित्यकार, वक्ता और कवयित्री के रूप में आमंत्रण व सम्मान प्राप्त.
• महाबलेश्वर, सासवड और नाशिक में आयोजित अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन में मध्यप्रदेश से ‘आमंत्रित कवयित्री’ के रूप में स्वलिखित कविता पाठ के लिए आमंत्रण.
• नाशिक (महाराष्ट्र) स्थित कुसुमाग्रज प्रतिष्ठान द्वारा ‘साहित्य भूषण’ प्रमाण पत्र से सम्मानित.
• मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा उत्कृष्ट कवयित्री के रूप में सम्मान प्राप्त.
• गोवा में आयोजित बृहन्महाराष्ट्र मंडळ के अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन में मध्यप्रदेश से स्वलिखित कविता पाठ का आमंत्रण एवं सम्मान.
• महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की अनेक साप्ताहिक, मासिक और पाक्षिक पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविताएँ तथा समीक्षाएँ प्रकाशित.
• मध्यप्रदेश मराठी अकादमी द्वारा देवास में आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रण एवं सम्मान.
• समाजसेवी श्री अनिल धड़वाईवाले की संस्था मराठी भाषा रक्षण समिति द्वारा कई बार काव्य पाठ तथा उत्कृष्ट साहित्यिक सम्मान.
• अखिल भारतीय साहित्य महामंडल के 61वें वर्धापन दिवस समारोह में साहित्य सम्मान प्राप्त.
विदेश यात्रा : सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, शेन्ज़ेन, मकाऊ, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, वेटिकन सिटी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, नीदरलैंड्स, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड, एस्टोनिया, जर्मनी, लिकटेंस्टीन, मोनाको, चेक गणराज्य, बेल्जियम, स्पेन और ऑस्ट्रिया आदि.
रुचियाँ : रचनात्मक लेखन, संगीत, अभिनय तथा देश-विदेश की यात्राएँ.
अन्य जानकारी
• मध्यप्रदेश मराठी साहित्य संघ में कई वर्षों तक कार्यकारिणी सदस्य तथा सह-सचिव के रूप में दायित्व निभाया.
• साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए विभिन्न साहित्यिक मंचों, कवि सम्मेलनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता. हिंदी-मराठी दोनों भाषाओं में लेखन तथा साहित्य और संस्कृति के प्रति समाज में रुचि और जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रयासरत.