डॉ.  भावना पाठक

Hot
-15%
डॉ. 

डॉ.  भावना पाठक

bhavnapathak05@gmail.com

2026-02-18 10:56:28

17

जन्म दिनांक : 01 मार्च, जन्म स्थान : मंझनपुर, कौशाम्बी, उप्र 
 
माता : श्रीमती दुर्गेश पाठक, पिता : श्री अजय कुमार, 
 
जीवन साथी : श्री विजय कुमार पंड्या, संतान : पुत्र -01, पुत्री- 01
 
शिक्षा : मीडिया स्टडीज़ में पीएचडी (मीडिया लिटरेसी एवं शोध संस्थान माखनलाल विश्वविद्यालय, भोपाल), IIMC, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा, दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से स्नातक 
 
व्यवसाय : मीडिया शिक्षक एवं स्वतंत्र शोधार्थी 
 
करियर यात्रा-जीवन यात्रा :  सोशल मीडिया पर लोग भावना पाठक को मीडिया लिटरेसी एक्टिविस्ट एवं भारत में डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म 'मीडिया डिक्शनरी' के ज़रिए मीडिया एवं मीडिया लिटरेसी को आमजन तक उनकी ही बोली भाषा में सहज सरल ढंग से पहुँचाने के लिए जानते हैं. उनकी बचपन से ही पठन-पाठन और सामाजिक गतिविधियों में रही है. पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण उनका जुड़ाव विस्थापन से जुड़े संघर्षों से रहा. उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर अख़बार में लेख लिखे और कक्षा पांचवी में जातीय विषमता पर आधारित कहानी ‘एक गिलास पानी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया. 
किशोरावस्था में उन्हें अमेरिका स्थित फिलिप्स एक्सेटर अकादमी के समर स्कूल में अध्ययन का अवसर मिला, जहाँ उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण छात्रवृत्ति सहित पुनः आमंत्रण प्राप्त हुआ. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने जनसत्ता, सहारा समय, नई दुनिया और अमर उजाला में स्वतंत्र लेखन किया. 
वर्ष 2007 से रेडियो से जुड़कर उन्होंने बीएजी फ़िल्म्स के रेडियो धमाल और माय एफ़ एम (इंदौर व भोपाल) में आरजे के रूप में कार्य किया. आरजे फ़िज़ा के नाम से किया गया नाइट शो ‘लव दिल से’ विशेष रूप से लोकप्रिय रहा. वे रेडियो कंसल्टेंट और मीडिया शिक्षिका के रूप में भी सक्रिय रहीं. 
वर्ष 2020 से वे ‘मीडिया डिक्शनरी’ नामक ऑडियो-विज़ुअल, मल्टीलिंगुअल कम्युनिटी मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रही हैं, जिसके माध्यम से 36 भारतीय भाषाओं व बोलियों में मीडिया साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस पहल से देश-विदेश के 70 से अधिक सदस्य जुड़े हैं और 2,000 से अधिक वीडियो प्रकाशित हो चुके हैं. 
इसके अतिरिक्त, उन्होंने आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, भोपाल तथा इंदिरा गांधी जनजातीय केंद्रीय विश्वविद्यालय,अमरकंटक के समाजशास्त्र विभाग के साथ स्वतंत्र शोधार्थी के रूप में कार्य करते हुए मध्यप्रदेश के सात समुदायों पर सामाजिक-वैज्ञानिक अध्ययन किया है. 
 
उपलब्धियां/पुरस्कार
• मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ाई एवं एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए सिल्वर जुबली अवार्ड एवं एक्सीलेंस अवार्ड
•  स्नातक के तीनो वर्ष अपने विषय में कॉलेज टॉपर 
•  कॉलेज के दूसरे वर्ष में (2004) में 'प्रतिध्वनि’ संस्था की ओर से मुम्बई में हुए वर्ल्ड सोशल फोरम में भाग लिया.
 
सम्मान/पुरस्कार
•  मिरांडा हाउस कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली द्वारा सिल्वर जुबली अवार्ड (2003–04) एवं एक्सीलेंस एकेडमिक अवार्ड (2004–05) 
•  इंटरनेशनल यूथ एंटरप्रेन्योरशिप अवॉर्ड, 2021 (मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव’ नामक ऑडियो-विज़ुअल मल्टीलिंगुअल ऑनलाइन कम्युनिटी मीडिया प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत के लिए) यह पुरस्कार इंटरनेशनल यूथ डे, 12 अगस्त 2021 को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, द ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ नागालैंड, इंदिरा गांधी टेक्नोलॉजिकल एंड मेडिकल साइंसेज यूनिवर्सिटी, अरुणाचल प्रदेश, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडो यूरोपियन काउंसिल ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज़ेज़, वीमेन इंटरनेशनल नेटवर्क सहित दस संगठनों द्वारा प्रदान किया गया.
•  मीडिया एकेडेमिया के क्षेत्र में योगदान के लिए वीमेन डे, पर पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (भोपाल चैप्टर) द्वारा गायक कैलाश खेर के हाथों अचला सम्मान (2022) 
• अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 को वीमेन इंटरनेशनल नेटवर्क (WIN), कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (CIU), इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वीमेन मीडिया टीचर्स (IAWMT) तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ मास कम्युनिकेशन (IAMC) द्वारा इंटरनेशनल वीमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड (IWEA-2024) 
 
अन्य जानकारी : उच्च शिक्षा के लिए घर से बाहर जाने वाली परिवार की पहली लड़की थीं. कॉलेज की पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में सक्रिय रही, राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. 
मीडिया डिक्शनरी की विशेषता यह है कि यह स्वेच्छा से जुड़े हुए मीडिया अध्यापक,छात्र और कर्मी, मीडिया विशेषज्ञ, स्कूल शिक्षक, गृहणी, रंगमंच कलाकार के सहयोग से चल रही है. इस मुहिम में देश-विदेश से 70 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं. मीडिया डिक्शनरी के तीन किरदारों (पुत्तन, मीडिया दास, झल्लो बुआ) को लोगों का असीम स्नेह मिला. 
सोशल मीडिया पर ‘झल्लो बुआ’  के नाम से भावना को खासी लोकप्रियता मिल रही है. 
 
विदेश यात्रा : अमेरिका एवं थाईलैंड 
 
रुचियां : पठन-पाठन, डिजिटल कंटेंट क्रिएट करना, फिल्में देखना, युवाओं से समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करना, यात्रा करना.