जन्म दिनांक : 4 अगस्त, जन्म स्थान: खरगोन (मप्र)
माता : श्रीमती शारदा तारे, पिता : श्री ओमप्रकाश तारे
जीवन साथी : श्री आशीष अत्रे, संतान : संख्या पुत्र -01, पुत्री -01
शिक्षा : विज्ञान और संगीत में स्नातक डिग्री, आकाशवाणी, इंदौर की ग्रेडेशन परीक्षा उत्तीर्ण
व्यवसाय : सुगम संगीत, भजन एवं लोकगीत गायिका
करियर यात्रा/जीवन यात्रा : बचपन से ही निमाड़ी लोकसंगीत आत्मसात किया और विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किये. विवाह के बाद गुजरात में रहते हुए गुजराती गीत भी गाये. जब बांग्लादेश में रहना हुआ तो बांग्ला भाषा सीखी और वहाँ भी प्रस्तुतियां दीं. संस्कृति मंत्रालय, भोपाल एवं मप्र जनजातीय संग्रहालय भोपाल में आमंत्रित प्रस्तुतियां दीं. बहुभाषी गायन विधा (निमाड़ी, हिंदी, गुजराती, बंगाली) और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सतत प्रयासरत.
उपलब्धियाँ / पुरस्कार
• आकाशवाणी इंदौर से लोकगीत प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रण एवं ग्रेडेशन परीक्षा उत्तीर्ण
सम्मान
• अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा महासभा द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मान (2018)
• मशवरा स्वयंसेवी संस्था द्वारा ‘दिवा ऑफ़ इंदौर’ (2019)
• नार्मदीय ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा ‘नार्मदीय गौरव अलंकरण’ 2018/2020 से सम्मानित
• प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रस्तुति एवं इंदौर महापौर द्वारा सम्मानित (2023)
• नार्मदीय सेवा न्यास महेश्वर में महापौर द्वारा सम्मान (2024)
• स्वर संगम संस्था उज्जैन द्वारा सम्मान (2024)
• आकाशवाणी, इंदौर से लोकगीत गायक की मान्यता
विदेश यात्रा : बांग्लादेश में निवास एवं संगीत प्रस्तुतियाँ
रुचियाँ : गायन, कविताएँ एवं लेख लिखना, चित्रकारी, बागवानी, गृह सज्जा, पाककला
अन्य जानकारी
• वृद्धाश्रम, गरीब एवं शारीरिक रूप से असमर्थ बच्चों के लिए अनेक चैरिटी कार्यक्रम आयोजित
• बेटी को भी लोकगीत मंच पर प्रस्तुतियाँ दिलाकर नई पीढ़ी को लोक संगीत से जोड़ने का कार्य
• शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा जारी
• गुजरात में नवरात्रि गरबा आयोजनों में प्रस्तुति.