जन्म दिनांक : 19 दिसम्बर, जन्म स्थान : राउरकेला
माता : श्रीमती शान्ति तिवारी, पिता : श्री अजय कुमार तिवारी
जीवन साथी : श्री अंकुर मिश्रा, संतान : पुत्र-02
शिक्षा : बी.टेक
व्यवसाय : मानव संसाधन विशेषज्ञ, संस्थापक- प्राउड इंडियन केयरिंग क्लब/सामाजिक कार्यकर्ता
करियर यात्रा-जीवन यात्रा : 2021 से ग्लोबल कंसल्टेंट इंक.में सेवाएं दे रहीं समीक्षा ने वर्ष 2020 में समाज सेवा के उद्देश्य के साथ प्राउड इंडियन केयरिंग क्लब की स्थापना की. इस संगठन के माध्यम से अब तक 50 हज़ार से भी ज़्यादा ज़रूरतमंद लोगों को सहायता पहुँचा चुकी हैं. वे बच्चों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर समुदाय, वंचित और हाशिये पर रह रहे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं. COVID-19 महामारी के कठिन समय में उन्होंने 20 हज़ार से अधिक लोगों को भोजन, दवाइयाँ, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराईं. उनका कार्य न केवल राहत पहुँचाने तक सीमित रहा, बल्कि उन्होंने कई जिंदगियों को बदलने का काम भी किया. वर्तमान में वे अपने ग्रुप को सक्रिय रूप से चला रही हैं और कई गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के साथ सलाहकार के रूप में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं.
उपलब्धियां/पुरस्कार
• जीएमएच फाउंडेशन द्वारा ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड (2021)
• linkedin news india द्वारा कोविड वारियर (2021)
• संकल्प तरु फाउंडेशन द्वारा चेंजमेकर अवार्ड ( 2021)
• साहित्योदय संस्था द्वारा स्त्री शक्ति पुरस्कार (2022)
• Blue Sapphire Events द्वारा डायमंड ऑफ़ महाराष्ट्र अवॉर्ड (2022)
• वाघोली ग्राम पंचायत द्वारा इम्पैक्ट फुल विमेन अवॉर्ड (2023)
• वाघोली ग्राम पंचायत द्वारा वाघोली भूषण पुरस्कार-पुणे (2023)
• रतनदीप सोशल फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार (2025)
अन्य जानकारी: एक छात्र, जिसे समीक्षा ने पढ़ाई और आर्थिक सहायता प्रदान की, आज इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रहा है. समीक्षा ने अपने परिवार की समाज सेवा और पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा को अपना उद्देश्य बनाया.
रुचियां : पाक कला, यात्रा करना